गेहूं की मड़ाई के वक्त नहीं निकलेगी धूल, मॉडल बनाने वाली किसान की बेटी को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

पूजा ने कहा कि उनके मॉडल को सराहना मिली है और अब उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी चुना गया है. बीते जून माह में भारत सरकार ने पूजा को जापान भेजकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया. पूजा का कहना है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 24 Dec, 2025 | 07:26 PM

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की आठवीं कक्षा की बिटिया पूजा पाल ने किसानों की बड़ी समस्या को हल करने के लिए यंत्र ईजाद कर डाला है. इसके लिए छात्रा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रा को 26 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. छात्रा ने कहा कि उन्हें अपने मॉडल को लेकर जापान भी भेजा गया है. इससे पहले वह कई नवाचारों के लिए भी पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं.

आठवीं कक्षा की पूजा को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

यूपी के बाराबंकी जिले की बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा. बाराबंकी के छोटे गांव डलई का पुरवा निवासी बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने प्रसार भारती को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार वितरण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजेता बच्चों से संवाद करेंगे, जिसमें पूजा पाल भी शामिल होंगी.

गेहूं की मड़ाई में बिना धूल वाला थ्रेसर बनाया

कक्षा आठ की छात्रा पूजा पाल ने किसानों की समस्या को देखते हुए गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकलने वाली धूल कम करने के लिए धूल-रहित थ्रेसर का मॉडल विकसित किया. यह मॉडल उनके विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया और जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया. पूजा ने कहा कि वह अकसर देखती थीं कि गेहूं की मड़ाई के वक्त बहुत धूल निकलती थी, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण फैलता था, जबकि लोगों को सांस लेने संबंधी बीमारियां भी होती हैं. इसके लिए उन्होंने बिना धूल निकालने गेहूं की मड़ाई करने वाले थ्रेसर को तैयार किया है.

puja pal innovate dust sapration thrasher during wheat harvesting

पहली तस्वीर में पिता पुत्तीलाल के साथ और दूसरी तस्वीर में शिक्षक राजीव और थ्रेसर मॉडल के साथ छात्रा पूजा पाल.

जून में जापान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर मॉडल पेश किया

पूजा ने कहा कि उनके मॉडल को सराहना मिली है और अब उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी चुना गया है. बीते जून माह में भारत सरकार ने पूजा को जापान भेजकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया. पूजा पाल का कहना है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं. पूजा के पिता पुत्तीलाल ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है. उनके शिक्षक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी शिक्षक के लिए यह गर्व का क्षण है जब छात्रा अपनी प्रतिभा से इस ऊंचाई तक पहुंचती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Dec, 2025 | 04:33 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग