प्रीमियम दार्जिलिंग चाय पर भारी संकट, बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए बगान, बढ़ सकती है कीमत

दार्जिलिंग में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में कहर बरपा दिया. भूस्खलन से सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे परिवहन और आपूर्ति का संकट बढ़ गया. स्थानीय लोगों और चाय बगानों के कर्मचारियों की जान-माल दोनों को खतरा हुआ.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 8 Oct, 2025 | 08:00 AM

Darjeeling Tea: दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हाल में हुई लगातार भारी बारिश ने एक बार फिर पहाड़ों की कमोरी दिखा दी. पिछले कई सालों से आर्थिक संकट से जूझ रही दार्जिलिंग की चाय उद्योग अब प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही है. अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने न केवल हजारों चाय के पौधों को बहा दिया, बल्कि कई बगानों को पूरी तरह तबाह कर दिया. इस आपदा ने चाय उत्पादकों और कर्मचारियों दोनों की िंदगी प्रभावित कर दी है.

प्रीमियम ऑटम क्रॉप, जो सालाना उत्पादन का लगभग 15-20 प्रतिशत है, पूरी तरह नष्ट हो गई है. इस कारण दार्जिलिंग चाय की आपूर्ति और कीमतों पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है.

भूस्खलन और बाढ़ का भयावह मंजर

बिजनेस लाइन की खबर के अनुसार, दार्जिलिंग में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में कहर बरपा दिया. भूस्खलन से सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे परिवहन और आपूर्ति का संकट बढ़ गया. स्थानीय लोगों और चाय बगानों के कर्मचारियों की जान-माल दोनों को खतरा हुआ. उत्तर बंगाल में इस बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 23 लोग दार्जिलिंग जिले में 4 और 5 अक्टूबर को भूस्खलन में मारे गए.

चाय उद्योग के प्रमुख अशोक कुमार लोहिया ने बताया, “लगभग 75-80 प्रतिशत चाय बगान प्रभावित हुए हैं. हमारे 14 बगानों में तीन कर्मचारियों की मौत हुई और कई हजार चाय के पौधे बह गए.” उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा की तीव्रता 1968 के भूकंप के बराबर है.

उत्पादन और भविष्य पर असर

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में दार्जिलिंग का उत्पादन 5.60 मिलियन किलोग्राम रहा, जबकि 2023 में यह 6.01 मिलियन किलोग्राम था. बगारिया ग्रुप के चेयरमैन एस.एस. बगारिया ने कहा, “हमने लगभग आधा मिलियन किलोग्राम चाय खो दी है. पुराने पौधों के बह जाने से लंबी अवधि में भी उत्पादन प्रभावित होगा. नए पौधों की पैदावार शुरू में कम होती है और पांच साल बाद यह सामान्य होती है.”

इस आपदा के कारण न केवल उत्पादन कम हुआ है, बल्कि चाय की गुणवत्ता और प्रीमियम ऑटम क्रॉप की कमी से दुनिया भर में दार्जिलिंग चाय की कीमतें बढ़ने की संभावना है.

चाय की आपूर्ति पर बड़ा संकट

भूस्खलन और बाढ़ ने परिवहन के लिए रास्ते अवरुद्ध कर दिए हैं. कोलकाता नीलामी केंद्र, जो दार्जिलिंग चाय का एकमात्र विक्रय केंद्र है, के पास केवल तीन आगामी नीलामियों के लिए चाय का स्टॉक उपलब्ध है. कल्याण सुंदरम, सचिव, कोलकाता टी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बताया, “अक्टूबर की नीलामी 9 अक्टूबर को हो रही है. 14 और 24 अक्टूबर की नीलामी के लिए स्टॉक है, लेकिन उसके बाद की आपूर्ति का समय अनिश्चित है.”

स्थानीय लोगों और किसानों की मुश्किलें

चाय बगानों में काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय लोगों के लिए स्थिति बेहद गंभीर है. कई इलाकों में सड़कें बह गईं, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई. किसानों को अपने बचे हुए पौधों और फसलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम