Pearl Farming: मोती की खेती करेंगे किसान, 12 लाख रुपये के खर्च पर 50 फीसदी अनुदान दे रही सरकार

निदेशक आनंद त्रिपाठी ने कहा कि मोती की खेती पर 50 फीसदी तक अनुदान भी उपलब्ध है, जिससे यह परियोजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है. किसानों को पर्ल फार्मिंग प्रोजेक्ट पर 12 लाख रुपये तक खर्च होने पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 24 Dec, 2025 | 04:04 PM

उत्तर प्रदेश के किसान मोती की खेती करेंगे और इसके लिए पर्ल फार्मिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को 12 लाख रुपये तक की लागत पर 50 फीसदी सब्सिडी दे रही है. जबकि, किसान 18 माह की अवधि में औसतन 8.5 लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई कर सकते हैं. नीली क्रांति के तहत केंद्र सरकार भी मोती की खेती पर किसानों को सब्सिडी का लाभ दे रही है.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में तालाब में मोती की खेती (पर्ल फार्मिंग) परियोजना का शुभारंभ किया. उन्होंने परियोजना स्थल पर कृषि केंद्रित कंपनी मणि एग्रो हब प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के जरिए प्रदर्शित मोती के सीप की सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन भी किया. उन्होंने इसे एक अच्छा एवं उपयोगी प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इस प्रकार की नवाचार आधारित पहलें किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा करती हैं.

वैज्ञानिक तरीके से होती है मोती की खेती

मणि एग्रो हब प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आनंद त्रिपाठी ने परियोजना का परिचय देते हुए कहा कि मोती की खेती एक वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि उद्यम है, जो किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करता है. उन्होंने बताया कि मोती एक प्राकृतिक रत्न है, जिसकी देश-विदेश में निरंतर मांग बनी रहती है, जबकि भारत में इसकी मांग की तुलना में उत्पादन बहुत कम है.

18 माह में 8.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय

उन्होंने बताया कि मोती की खेती चरणबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत सीपों के संग्रह, सर्जरी (न्यूक्लियस प्रत्यारोपण), तालाब में स्थापना एवं नियमित देखभाल की जाती है. लगभग 2000 वर्ग फीट के तालाब में 10,000 सीपों की खेती से 18 माह की अवधि में औसतन 8.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय संभव है. मणि एग्रोहब प्रा. लि. की ओर से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

12 लाख तक के खर्च पर 50 फीसदी छूट

निदेशक आनंद त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार की मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मोती की खेती पर 50 फीसदी तक अनुदान भी उपलब्ध है, जिससे यह परियोजना किसानों के लिए अत्यंत व्यवहारिक और लाभकारी सिद्ध हो रही है. किसानों को पर्ल फार्मिंग प्रोजेक्ट पर 12 लाख रुपये तक खर्च होने पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है. उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग और केंद्र सरकार के पशुपालन एवं मछली विभाग की ओर से किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. आईसीएआर प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक की मदद करता है.

किसान ने गिर गाय का वैज्ञानिक तरीके से पालन कर कमाई बढ़ाई

राज्यपाल ने बलिया के प्रगतिशील किसान जेपी पांडेय की सफलता की प्रेरक कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गिर नस्ल की गाय का वैज्ञानिक तरीके से पालन किया, दूध, पनीर और घी का उत्पादन किया तथा अपने ही गांव में बाजार विकसित किया. आज वह न केवल लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि लगभग 200 अन्य किसानों को भी प्रेरित कर आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक किसान जब ठान लेता है कि उसे कुछ करना है, तो वह बड़ी उपलब्धि हासिल करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट