पंजाब के किसान खेती साथ खुद कर रहे फसल की बिक्री, QR कोड की मदद से कर रहे कमाई

पंजाब के किसान QR कोड के जरिए अपनी फसल को डिजिटल पहचान दे रहे हैं. इससे उपभोक्ता भरोसा बढ़ता है, बेहतर कीमत मिलती है और मिलावट से सुरक्षा होती है. फार्म से थाली तक पारदर्शिता, स्थानीय ब्रांड मजबूती और बिचौलियों की भूमिका कम होती है. यह प्रणाली किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए सस्ती और व्यावहारिक है.

Kisan India
नोएडा | Published: 21 Jan, 2026 | 11:00 PM

Agriculture News: पंजाब के किसान अब डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर यानी QR कोड के जरिए अपनी फसल को नई पहचान दे रहे हैं. अब किसान सिर्फ फसल उगाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें बेहतर कीमत पर बिक्री करना और सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होती है. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना की वैज्ञानिकों के अनुसार, बाजार में असली और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों में फर्क पहचानना मुश्किल होता है और QR कोड इस समस्या का सरल और प्रभावी समाधान है.

इस पहल के तहत किसान गेहूं का आटा, चावल, गुड़, हल्दी और अन्य उत्पादों पर QR कोड  छाप सकते हैं. उपभोक्ता इसे स्कैन करके जान सकते हैं कि उत्पाद कब और कहां तैयार हुआ, किस विधि से बनाया गया और इसे बनाने वाला किसान या यूनिट कौन है. वैज्ञानिकों के अनुसार, QR कोड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम जगह में अधिक जानकारी डिजिटल रूप में स्टोर की जा सकती है.

QR कोड में बदलकर उत्पाद पैकेज पर प्रिंट किया गया

PAU के एग्रो प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स में किए गए अध्ययन में दिखाया गया कि QR कोड के इस्तेमाल से किसान और छोटे प्रोसेसर अपनी फसल को फार्म से कंज्यूमर तक डिजिटल पहचान दे सकते हैं. अध्ययन में गुड़, बेसन, हल्दी पाउडर, चावल और आटे पर QR कोड लगाया गया. पहले सभी उत्पाद जानकारी Excel में दर्ज कर क्लाउड प्लेटफॉर्म (OneDrive) पर रखी गई, फिर इसका लिंक QR कोड में बदलकर उत्पाद पैकेज पर प्रिंट किया गया.

स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत होती है

यह आसान तकनीक सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत होती है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. इससे किसान उपभोक्ता का भरोसा जीतकर बेहतर कीमत पा सकते हैं, मिलावट और नकली उत्पादों से सुरक्षा मिलती है और FSSAI पंजीकरण या GI टैग जैसी प्रमाणिकताओं तक आसानी से पहुंच होती है. क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्टोर किए गए उत्पाद डेटा को QR कोड से जोड़कर, किसान और छोटे प्रोसेसर फार्म से थाली तक पूरी पारदर्शिता बना सकते हैं, अपने स्थानीय ब्रांड को मजबूत कर सकते हैं और बिचौलियों की भूमिका कम कर सकते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम व्यक्तिगत किसानों, FPOs, SHGs और गांव स्तर की इकाइयों के लिए सस्ता और व्यावहारिक है. प्रशिक्षित ग्रामीण युवा इसे स्किल डेवलपमेंट सेंटर के जरिए आसानी से अपना सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Jan, 2026 | 11:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Skm Kisan Sansad Delhi Farmer Leaders Said Center Should Cancel Us Trade Agreement Otherwise Nationwide Agitation Will Begin

किसान संसद में एसकेएम की दो टूक, कहा- अमेरिकी समझौता रद्द करे सरकार नहीं तो देशभर में होगा आंदोलन 

Maharashtra Solar Agri Feeder Scheme 8 Lakh Farmers Benefit Government To Expand Solar Irrigation Capacity

8 लाख किसानों को मिली सौर ऊर्जा से सिंचाई की सुविधा, महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी योजना का दायरा- CM देवेंद्र फडणवीस

Sugar Mills Demanded Financial Assistance Rs 500 Per Tonne From Government Pay For Sugarcan

क्या गन्ना किसानों को 500 रुपये टन मिलेगी आर्थिक मदद? चीनी मिलों ने की सरकार से ये मांग

Dairy Cooperatives Transforming Villages Providing Farmers With Fair Prices And Increasing Incomes Selling Milk

डेयरी सहकारी समितियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, दूध बेचकर किसानों को मिल रही सही कीमत और बढ़ रही आय

Ksheer Dhara Gram Yojana Transform Landscape Madhya Pradesh Villages Boosting Milk Production

क्षीर धारा ग्राम योजना से बदलेगी पशुपालकों की तस्वीर, 73 गांवों में बढ़ेगा दूध उत्पादन और कमाई

Agro Bihar 2026 Agriculture Mechanization Fair Patna Farm Machinery Subsidy

किसानों के लिए बड़ी खबर! पटना में लगेगा एग्रो बिहार 2026 मेला, 91 कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जानें डिटेल्स