बाजरा का रकबा बढ़ाने पर जोर, ज्यादा पैदावार देने वाले बीजों पर 50 फीसदी छूट

उत्तर प्रदेश में धान, गेहूं और मक्का के बाद सबसे ज्यादा बाजरा की खेती होती है. लगभग-लगभग 10 लाख हेक्टेयर में बाजरा की खेती उत्तर प्रदेश में की जाती है. इसीलिए सरकार बाजरा की खेती कर रहे किसान को सब्सिडी की मदद से उनके आय को बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Kisan India
नोएडा | Published: 11 Aug, 2025 | 06:45 AM

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आपके लिए योगी सरकार एक खुशखबरी लेकर आई है. श्रीअन्न फसलों का मुख्य हिस्सा बाजरा की खेती के लिए सरकार भारी सब्सिडी दे रही है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में धान, गेहूं और मक्का के बाद सबसे ज्यादा बाजरा की खेती होती है. लगभग-लगभग 10 लाख हेक्टेयर में बाजरा की खेती उत्तर प्रदेश में की जाती है. इसीलिए सरकार बाजरा की खेती कर रहे किसान को सब्सिडी की मदद से उनकी आय और उपज बढ़ाने की कोशिश में जुटी है. सरकार की इस पहल को कम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है.

बाजरा में छिपा है सेहत का राज

बाजरा में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. आज कल के बदलते लाइफस्टाइल में बाजरा एक हेल्दी विकल्प बनकर उभरा है. इसके कारण बाजरा और बाजरा से बने प्रोडक्ट की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है. आपको बता दें कि बाजरा में विशेष रूप से फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्पलेक्स, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीज तत्वों के साथ एंटीऑक्सिडेंट भी काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है. यही कारण है कि योगी सरकार बाजरा की खेती पर सब्सिडी दे रही है और किसानों को इसके खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

सरकार दे रही भारी सब्सिडी

हाल ही में बाजरा की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग इसके बीज पर सब्सिडी दे रहा है. इसमें सामान्य बीज पर 50 परसेंट की सब्सिडी और हाइब्रिड बाजरा के बीज पर 150 रुपए प्रति किलो की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार राज्कीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से बाजरे की बीज पर सब्सिडी उपलब्ध करा रही है जिससे किसानों की लागत कम हो जाती है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022-23 से एमएसपी पर बाजरा की खरीद की जा रही है.

कम लागत और ज्यादा मुनाफा

बाजरा की बुवाई अगस्त के अंत तक कर सकते हैं. 80-85 दिनों में फसल तैयार हो जाती है. अगर धान की खेती असफल हो गई तो यह बाजरे की खेती एक बेहतरीन विकल्प है. खासकर कम वर्षा वाले क्षेत्रों में तो यह किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. आपको बता दें कि बाजरा की फसल से 25-30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिलती है जो कि धान के मुकाबले कम लागत और बाजरा की मार्केट में डिमांड ज्यादा होने के कारण किसानों को ज्यादा मुनाफे की संभावना होती है.

बाजरा की खेती के लिए 400-500 मिमी वर्षा पर्याप्त है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 30 जनपद ऐसे हैं जहां औसत से कम वर्षा होती है. ऐसे में सरकार की पहल इन क्षेत्रों में बाजरा की खेती के लिए फायदेमंद साबित होंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Aug, 2025 | 06:45 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Wheat Procurement Standards Relaxed And Broken Wheat Grains Raised To 50 For Procurement In Rajasthan

गेहूं किसानों को बड़ी राहत… टूटा और सिकुड़ा दाना खरीदेगी सरकार, मानक छूट सीमा बढ़ाकर 50 फीसदी की गई

Maharashtra Government Planning Set Up Solar Powered Onion Processing Units Tabilize Onion Prices

प्याज की गिरती कीमतों को रोकने के लिए बड़ी पहल, सरकार लगाएगी प्रोसेसिंग यूनिट.. किसानों की बढ़ेगी इनकम

Crpf Recruitment 2026 9195 Constable Posts 10th Pass Apply Online Eligibility Selection Process

CRPF में बंपर भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मिलेगी 69,100 रुपये तक सैलरी

India Wheat Crop Damage Unseasonal Rain Hailstorm 111 Districts 9 States Production Decline Report

Report: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान, 9 राज्यों के 111 जिलों में उत्पादन गिरावट तय

Israel Approves Indian Okra Seed Import Virus Free Certification Agri Export Opportunity India Israel Trade

इजराइल ने भारतीय भिंडी बीजों के आयात को दी मंजूरी, किसानों के लिए बड़ा मौका… पर शर्तें भी हैं बेहद सख्त

April Alert For Fish Farmers Government Issues Important Guidelines Protect Fish From Oxygen Shortages And Disease

मछली पालकों के लिए अप्रैल अलर्ट, ऑक्सीजन की कमी और बीमारी से बचाने के लिए सरकार ने बताई जरूरी बातें