PM Kisan: 7 बजते ही 22वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, किसान जल्दी चेक करें अपना स्टेटस

अब पीएम-किसान योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों के लिए KYC (Know Your Customer) कराना अनिवार्य कर दिया गया है. यह सरकार की प्रक्रिया है, ताकि योजना का पैसा सही और वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे और डुप्लीकेट या फर्जी दावों को रोका जा सके.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 16 Feb, 2026 | 07:18 PM

देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र जमीनधारक किसान परिवारों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली यह रकम किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. हालांकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली 2,000 रुपये की किस्त फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है. योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी.

पीएम-किसान योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना का लाभ उन सभी छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है. किसान के पास जमीन के कागजात उसके नाम पर होने चाहिएय साथ ही उसका आधार कार्ड वैध होना चाहिए और बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है.

क्या KYC जरूरी है?

अब पीएम-किसान योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों के लिए KYC (Know Your Customer) कराना अनिवार्य कर दिया गया है. यह सरकार की प्रक्रिया है, ताकि योजना का पैसा सही और वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे और डुप्लीकेट या फर्जी दावों को रोका जा सके.

KYC कैसे करें?

किसान पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन KYC पूरा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है, जिसे भरकर वे अपनी KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

KYC पूरा होने के बाद

एक बार KYC सत्यापित हो जाने के बाद किसान की जानकारी अपडेट हो जाती है. जो किसान ऑनलाइन OTP आधारित KYC नहीं कर पाते, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए KYC पूरी कर सकते हैं. यदि कोई किसान KYC पूरा नहीं करता है, तो उसे किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रोक दिया जा सकता है.

PM-KISAN 22वीं किस्त की स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर ‘Farmers Corner’ में क्लिक करें और ‘Beneficiary Status’ चुनें.
  • आवश्यक विवरण जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
  • इसके बाद पोर्टल पर आपके अब तक मिली किस्तें, लंबित किस्तें और आखिरी क्रेडिट की तारीख दिख जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Feb, 2026 | 07:16 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी