Haryana Crop Insurance Compensation: बारिश और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए हरियाणा सरकार ने किसानों के खाते में फसल बीमा क्लेम की राशि भेज दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों की खरीफ सीजन की फसलें खराब हुई थीं उन्हें राशि भेजी गई है. राज्य के 16 लाख से अधिक किसानों को यह बीमा क्लेम राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को कमीशन राशि जारी कर दी है और इसके साथ ही केंद्र की ओर से तय कमीशन दर को भी बढ़ाने का ऐलान किया है.
16 लाख किसानों के खाते में भेजा गए 71 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विभागीय समीक्षा के बाद पीएम फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की खराब हुई फसलों के लिए किसानों को फसल बीमा क्लेम को भी वितरित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ये लगभग 16,6,460 किसानों के बैंक खाते में 71 करोड़ 169 लाख रुपये की राशि ये भेजी गई है.
11 साल में 16 हजार करोड़ रुपये जारी किए
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर किसानों को पहले ही राशि भेज दी गई थी, लेकिन कुछ किसानों के वेरीफिकेशन में देरी हुई थी, जिसे पूरा होने के बाद किसानों के खाते में राशि भेज दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम फसल बीमा के जरिए पिछले 11 साल में 16,060 करोड़ रुपये हमने पहुंचाने किसानों को पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पिछले 10 साल के दौरान केवल 1,138 करोड़ रुपये भेजे गए. इसके अलावा कांग्रेस ने 269 करोड़ की घोषणा की थी लेकिन किसानों को दिया नहीं, जिसे हमारी सरकार ने दिया है.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
11 हजार आढ़तियों को 56 करोड़ रुपये भेजे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में आढ़तियों को कम कमीशन मिलने की दिक्कत दूर करने के लिए आज प्रदेश के लगभग 11,199 आढ़तियों को 56 करोड़ 97 लाख रुपये सीधे उनके खाते में भेज दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो भी फसलों की खरीद आढ़तिया के जरिए करती है. वह चाहे धान की हो, चाहे अन्य फसल की हो, उसका एक कमीशन तय केंद्र सरकार देती है. लेकिन, आढ़तियों ने एक आग्रह किया था कि यह कमीशन कम बैठता, हमारा खर्चा ज्यादा होता. तो हमने स्टेट से उसके अंदर कुछ हेल्प देने की शुरुआत की है. वह 56 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि आज पहुंचाई है.
55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का फैसला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाजरा के लिए आढ़तियों को 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन देती है. धान पर 45.88 रुपये देती है. 2025-26 के दौरान आढ़तियों को हमने अब तक जो कमीशन के रूप में राशि दी है 239 करोड़ 25 लाख रुपये हरियाणा सरकार ने आढ़तियों के खाते में पहुंचाने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा हमने प्रदेश के आढ़तियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए रबी सीजन 2024-25 से गेहूं, धान और बाजरा पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का यह हमने निर्णय किया है.