ISMA ने दी बड़ी खुशखबरी: 2025-26 में बढ़ेगा भारत का चीनी उत्पादन

2024-25 में गन्ने की पैदावार कम होने की वजह से चीनी उत्पादन घटकर 29.5 मिलियन टन पर आ गया था, जो पिछले पांच सालों का सबसे कम स्तर था. लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने की बुवाई बेहतर हुई है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 5 Jun, 2025 | 08:18 PM

भारत की चीनी उत्पादन (Sugar Production) 2025-26 के सीजन में फिर से बढ़ने की संभावना है. इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के मुताबिक, बेहतर गन्ने की बुवाई और अनुकूल मौसम के कारण अगले सीजन में 29.5 मिलियन टन से ज्यादा चीनी उत्पादन हो सकता है. पिछले सीजन में उत्पादन पांच साल के निचले स्तर पर था, लेकिन मजबूत मानसून की उम्मीद और स्टॉक की उपलब्धता से स्थिति बेहतर होगी.

चीनी उत्पादन में उछाल की वजहें

2024-25 में गन्ने की पैदावार कम होने की वजह से चीनी उत्पादन घटकर 29.5 मिलियन टन पर आ गया था, जो पिछले पांच सालों का सबसे कम स्तर था. लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने की बुवाई बेहतर हुई है. साथ ही, मौसम भी गन्ना खेती के लिए अनुकूल बना है. ISMA के डायरेक्टर जनरल दीपक बल्लानी के अनुसार, इस बार crushing season (गन्ना कटाई का सीजन) अक्टूबर 2025 में समय पर शुरू होगा.

मानसून की भूमिका

भारतीय मौसम विभाग ने 2025 के लिए सामान्य से ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्यवाणी की है, जो गन्ना की खेती के लिए बहुत जरूरी है. बेहतर बारिश से खेतों में गन्ने की वृद्धि अच्छी होगी, जिससे उत्पादन में सुधार होगा.

स्टॉक और घरेलू मांग

ISMA ने बताया है कि अक्टूबर 2025 तक भंडारण में लगभग 5.2 से 5.3 मिलियन टन चीनी बची रहेगी, जो नए सीजन के शुरुआती दो महीनों के घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त होगी. चालू सीजन की शुरुआत 8 मिलियन टन स्टॉक के साथ हुई थी.

ईथेनॉल उत्पादन और निर्यात

चीनी उद्योग में से 3.3 से 3.4 मिलियन टन चीनी ईंधन के लिए ईथेनॉल उत्पादन में जाएगी, जो पिछले सीजन से ज्यादा है. 2023-24 में यह मात्रा केवल 2.15 मिलियन टन थी. सरकार ने 2024-25 के सीजन में निर्यात को भी 1 मिलियन टन तक सीमित किया है. घरेलू मांग 28 मिलियन टन के आसपास रहने की उम्मीद है.

नए सीजन की उम्मीदें

2025-26 के लिए ISMA जुलाई या अगस्त में उत्पादन के पहले अनुमान जारी करेगा, जो उपग्रह इमेज और खेतों के सर्वे पर आधारित होगा. किसानों को भी इस बार 355 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा, जो पिछले सीजन से 4 फीसदी ज्यादा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई