MSP से कम मक्का का भाव, अब केंद्र शुरू करेगा खरीदी? नुकसान की होगी भरपाई

मक्का की कीमतें MSP से काफी नीचे गिर गई हैं, जिससे किसान नुकसान में फसल बेचने को मजबूर हैं. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से खरीद सुनिश्चित करने और पीएम-आशा योजना के तहत अंतर की भरपाई की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 28 Apr, 2026 | 02:27 PM

Maize Rate: आंध्र प्रदेश की मंडियों में मक्का का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी कम हो गया है. किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. कई किसानों ने तो नुकसान में अपनी उपज बेची है. इसी बीच मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से मक्का किसानों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा कि 2025-26 रबी सीजन में पैदा हुई मक्का की खरीद सुनिश्चित की जाए और किसानों को उचित समर्थन दिया जाए.

नायडू ने यह भी अनुरोध किया कि ‘प्राइस डिफिशिएंसी पेमेंट स्कीम’ और पीएम-आशा योजना  के तहत किसानों को कीमत के अंतर की भरपाई की जाए, ताकि उन्हें सही दाम मिल सके और नुकसान न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मक्का किसान इस समय मुश्किल में हैं, क्योंकि बाजार में कीमतें लगातार गिर रही हैं. अभी मक्का का भाव करीब 1,600 से 1,700 रुपये प्रति क्विंटल है, जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,400 रुपये से काफी कम है.

42 लाख टन मक्का उत्पादन का अनुमान

उन्होंने कहा कि इस सीजन में राज्य में करीब 42 लाख टन मक्का उत्पादन होने का अनुमान है, जबकि लगभग 14.2 लाख टन फसल की कटाई अभी बाकी है. नायडू ने केंद्र सरकार से मांग की कि पीएम-आशा योजना के तहत किसानों को कीमत के अंतर का सीधा मुआवजा दिया जाए और आंध्र प्रदेश को इस मामले में विशेष राज्य की तरह देखा जाए.

मंडी का नाम आगमन तिथि आवक (टन) किस्म न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
कुरनूल APMC 24/04/2026 71.70 लोकल 1,329 1,750
कुरनूल APMC 25/04/2026 113.90 लोकल 1,439 1,809
कुरनूल APMC 27/04/2026 104.30 लोकल 1,489 1,752
येम्मिगनूर APMC 23/04/2026 0.65 लोकल 1,350 1,420
येम्मिगनूर APMC 24/04/2026 1.25 लोकल 1,400 1,500

मुख्यमंत्री की क्या है मांग

मुख्यमंत्री ने आगे मांग की कि कीमत के अंतर की भरपाई के लिए जरूरी पूरी राशि केंद्र सरकार ही दे और इस योजना को जून 2026 तक बढ़ाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि मक्का किसानों  को जल्दी राहत देने के लिए इस योजना को NAFED और आंध्र प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (AP मार्कफेड) के साथ मिलकर जल्द लागू करने की मंजूरी दी जाए.

किस मंडी में कितनी है कीमत

Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, कुरनूल जिले की मंडियों में स्थिति और खराब है. मक्का का रेट एमएसपी से काफी  कम है. कुरनूल APMC मंडी में 24 अप्रैल को 71.70 मीट्रिक टन आवक दर्ज हुई, जहां भाव 1,329 से 1,750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे और मॉडल भाव 1,649 रुपये रहा. वहीं, 25 अप्रैल को आवक बढ़कर 113.90 मीट्रिक टन हो गई, जबकि मॉडल भाव 1,667 रुपये रहा. 27 अप्रैल को 104.30 मीट्रिक टन आवक के साथ मॉडल भाव 1,680 रुपये दर्ज किया गया. वहीं, येम्मिगनूर APMC मंडी में आवक काफी कम रही. 23 अप्रैल को 0.65 मीट्रिक टन आवक के साथ मॉडल भाव 1,385 रुपये रहा, जबकि 24 अप्रैल को 1.25 मीट्रिक टन आवक पर मॉडल भाव 1,450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Apr, 2026 | 02:26 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़