गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू.. किसानों को 160 रुपये बढ़ाकर भाव मिलेगा, अन्नदाता ऐसे कराएं पंजीकरण

Wheat Mandi Rate: इस बार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने की उम्मीद की जा रही है. जो बीते साल के 77 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा होगी. जबकि, इससे पहले 2024-25 खरीद सीजन में राज्य के किसानों से 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी. इस हिसाब से इस बार गेहूं खरीद के पुराने रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है. 

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Published: 6 Feb, 2026 | 02:25 PM

Wheat Purchase Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की खरीद प्रक्रिया 2026-27 कल यानी 7 फरवरी से शुरू हो रही है. इस बार किसानों को गेहूं का भाव 160 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा. क्योंकि, केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है. खरीद केंद्रों को गेहूं स्टॉक करने के लिए भंडारण सुविधाएं दुरुस्त करने और किसानों के लिए खरीद केंद्रों के साथ ही मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस बार गेहूं खरीद के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

इस बार किसानों ने गेहूं की खेती में खूब दिलचस्पी दिखाई है और बीते साल के रकबे से ज्यादा क्षेत्र में गेहूं की फसल की गई है. मध्य प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा किसानों ने करीब 10 लाख एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की है. ऐसे में इस बार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने की उम्मीद की जा रही है. जो बीते साल के 77 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा होगी. जबकि, इससे पहले 2024-25 खरीद सीजन में राज्य के किसानों से 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी. इस हिसाब से इस बार गेहूं खरीद के पुराने रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है.

गेहूं की सरकारी बिक्री के लिए किसान ऐसे कराएं पंजीकरण

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं किसानों की उपज खरीदने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से यानी 7 फरवरी से शुरू करने जा रही है. राज्य में गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च तक किया जाएगा. किसान तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समिति की ओर से संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं. इसके अलावा किसान लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर और साइबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क देकर पंजीयन करा सकते हैं.

बटाईदार या पट्टाधारी किसानों का ऐसे होगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों से गेहूं खरीद की जाएगी. इसके लिए इन किसानों को पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध होगी. इस श्रेणी के किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग की ओर से किया जाएगा. समर्थन मूल्य पर बिक्री उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा.

शिवपुरी जिले में गेहूं खरीद के लिए 36 पंजीयन केन्द्र शुरू

शिवपुरी जिले के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के अनुसार शिवपुरी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी करने के लिए 36 पंजीयन केन्द्र किसानों की सुविधा हेतु बनाये गये हैं. किसानों के पंजीयन हेतु 7 फरवरी से 7 मार्च की अवधि तक होंगे. कृषक मोबाइल एप्प या सीएससी, एमपी ऑनलाईन सेंटर (जो कि राज्य शासन से पंजीकृत हैं) उनमें 50 रुपये की दर से पंजीयन करवा सकते हैं.

झाबुआ में किसानों को पंजीयन के वक्त भाव पता चलेगा

झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि पंजीयन के दौरान किसानों को उपार्जन से संबंधित समस्त जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो. कलेक्टर ने एनआईसी के माध्यम से किसानों को गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित मैसेज ब्रॉडकास्ट करने के निर्देश भी दिए.

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश, हेल्पलाइन जारी

राज्य सरकार ने हर जिले में गेहूं किसानों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं. राजगढ़ डिले के कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों पंजीयन 07 फरवरी से शुरू होगा. समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीद-बिक्री संबंधी समस्‍याओं को दूर करने के लिए जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ राजमहल परिसर में स्‍थापित किया गया है. कंट्रोलरूम क नंबर 07372-255179 है, जिस पर किसान कॉल कर सकते हैं.

गेहूं बोनस के साथ किसानों को 2600 रुपये भाव मिलेगा

केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले साल 2425 प्रति क्विंटल था. मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल गेहूं किसानों को बोनस दिया था. इस बार भी मध्य प्रदेश के किसानों को ज्यादा 2600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Delhi Budget 2026 Delhi Drinking Water Crisis New Water Treatment Plants To Be Built At A Cost Of %e2%82%b99000 Crore And %e2%82%b9787 Crore To Be Spent On Delhis Rural Development

दिल्ली पेयजल संकट: 9000 हजार करोड़ से नए वॉटर प्लांट बनेंगे, दिल्ली ग्राम विकास पर 787 करोड़ खर्च होंगे

Rbse 10th Result 2026 Declared Rajasthan Board Class 10 Results Check Online Sms Download Marksheet

RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, SMS और वेबसाइट से ऐसे करें चेक

Real Paneer Vs Fake Analogue Adulterated Paneer Identification Tips In Hindi

सावधान! बाजार में बिक रहा 3 तरह का पनीर… असली, एनालॉग और मिलावटी, पहचान नहीं की तो नुकसान तय

Punjab Police Detained Farmer Leader Sarwan Singh Pandher And Jaswinder Longowal From His Home Enraged Farmers Stage Massive Protests

पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर को घर से उठाया, भड़के किसानों का जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी

Pm Modi Energy Reserves Boost Isma Welcomes Bold Crisis Shield Biofuel Momentum

इथेनॉल ब्लेंडिंग से बच रहा भारत का पैसा, 4.5 करोड़ बैरल कम तेल आयात करना पड़ा.. ISMA ने बायोफ्यूल को ऊर्जा सुरक्षा का पिलर बताया  

Gold Rate Today March 24 Check City Wise Price In India Aaj Ka Sone Ka Bhao

Gold Rate: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट! क्या अभी खरीदना है सही? जानें आज कैसा है गोल्ड मार्केट का हाल