मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि 1500 रुपये की गई, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा पैसा

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं को नकद राशि का लाभ दिया जाता है. इन महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने राशि ट्रांसफर की जाती है. 

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 11 Nov, 2025 | 04:27 PM

मध्य प्रदेश कैबिनेट मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं को नकद राशि का लाभ दिया जाता है. इन महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने की 12  तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती है.

लाडलीबहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उनकी मदद करना है. इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं को निश्चित राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. अब योजना की राशि बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद की बैठक हुई. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपये को बढ़ाकर 1500 रुपये किये जाने को मंजूरी दे दी है. योजना में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये संभावित व्यय होगा.

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी. उस वक्त राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी. सितंबर 2023 से इस राशि में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी करके 1,250 रुपये मासिक की गई थी. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी नवंबर 2025 से 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गयी है.

आपके खाते में बढ़ी राशि आई या नहीं ऐसे चेक करें लिस्ट 

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम लाडली बहना योजना की लिस्ट में है या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं:

  • सबसे पहले लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ (Application & Payment Statusका टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब खुले बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
  • फिर स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और OTP पर क्लिक करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें.
  • इसके बाद आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसमें यह भी पता चलेगा कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Nov, 2025 | 04:17 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Mango Pest Control Tips Hindi Bihar Krishi Vibhag Aam Ke Baag Ko Keeton Se Kaise Bachaye

आम पर बढ़ा कीट और रोगों का खतरा, अपनाएं बिहार कृषि विभाग के ये टिप्स, वरना पूरी फसल हो सकती है बर्बाद!

Haryana Wheat Procurement Agriculture Minister Shyam Singh Rana Visited The Mandis

कृषि मंत्री की किसानों से खास अपील, अब किसी भी समय मंडी में बेच सकते हैं गेहूं.. समय पर होगा भुगतान

If You Want Increase Your Milk Production Pay Attention To Your Animal Diet

दूध बढ़ाना है तो पशुओं के खाने पर दें ध्यान, सही दाना-चारा बदल सकता है डेयरी की पूरी कमाई

Rajasthan Msp Wheat Procurement Update Delay Over Double Target 100 Percent Wheat Purchase Farmer Relief

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत… MSP गेहूं खरीद में देरी खत्म, जानें कैसे मिलेगा 100 फीसदी खरीद का फायदा!

Cm Yogi Sought Report Compensation Be Given For Crop Loss In Up Rain Damages Crops

UP में फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट.. जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश

Icar Indian Institute Of Soybean Research Develops 3 New Soybean Varieties Nrc 157 Nrc 131 And Nrc 136

MP सरकार ने सोयाबीन की 3 नई किस्मों को दी मंजूरी, अब 90 दिनों में फसल तैयार.. पैदावार भी पहले से ज्यादा