1 अगस्त से UPI में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा नया और आप पर पड़ेगा कितना असर

NPCI ने सभी बैंकों और पेमेंट प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे 31 जुलाई तक यूपीआई के 10 सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले API को नियंत्रित करें. इसका मतलब है कि यूपीआई के कुछ फंक्शन्स के उपयोग पर नए नियम लागू होंगे.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 9 Jun, 2025 | 07:00 AM

भारत की सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्रणाली, यूपीआई (Unified Payments Interface), 1 अगस्त 2025 से एक बड़े तकनीकी सुधार से गुजरने वाली है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में नए नियमों का ऐलान किया है, जिनका मकसद यूपीआई सिस्टम को और मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद बनाना है. यह बदलाव मुख्य रूप से उस बढ़ती ट्रांजेक्शन संख्या और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं, जिससे यूपीआई कभी-कभी ठप हो जाता है.

यूपीआई का दबाव बढ़ा, तकनीकी गड़बड़ियों से 40 करोड़ यूजर्स प्रभावित

यूपीआई भारत में डिजिटल लेनदेन का लगभग 83 फीसदी हिस्सा संभालता है. मई 2025 तक हर महीने 1,600 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन यूपीआई के जरिए होते हैं, जिनकी कुल राशि 25 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है. लेकिन मार्च-अप्रैल 2025 के बीच यूपीआई कई बार बंद हुआ, जिससे लाखों लोगों को परेशानी हुई. इन बार-बार की गड़बड़ियों की वजह रही बैंकिंग सिस्टम पर अत्यधिक दबाव और कई बार API (Application Programming Interface) के गलत इस्तेमाल. NPCI ने पाया कि कुछ बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर ‘ट्रांजेक्शन चेक’ API का गलत या बार-बार इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे सिस्टम पर भार बढ़ा.

1 अगस्त से क्या-क्या बदलाव होंगे?

NPCI ने सभी बैंकों और पेमेंट प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे 31 जुलाई तक यूपीआई के 10 सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले API को नियंत्रित करें. इसका मतलब है कि यूपीआई के कुछ फंक्शन्स के उपयोग पर नए नियम लागू होंगे:

बैलेंस चेक की सीमा: अब आप किसी भी यूपीआई ऐप से दिन में सिर्फ 50 बार ही अपने बैंक खाते का बैलेंस देख पाएंगे.

लिंक्ड अकाउंट की लिस्ट देखना: मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खातों की लिस्ट केवल 25 बार प्रति ऐप रोज देखी जा सकेगी.

ऑटोपे का समय: SIP, Netflix जैसे ऑटोपे भुगतान अब केवल ट्रैफिक कम होने वाले समय पर होंगे- सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक, और रात 9:30 बजे के बाद.

ट्रांजेक्शन स्टेटस जांच: ट्रांजेक्शन स्टेटस केवल 3 बार दो घंटे के अंदर जांचा जा सकेगा, और हर जांच के बीच कम से कम 90 सेकंड का अंतर होना जरूरी होगा.

बैलेंस अपडेट के साथ नोटिफिकेशन: हर ट्रांजेक्शन के साथ बैंक आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी भी भेजेंगे, जिससे बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत कम होगी.

इन बदलावों का आपको क्या असर होगा?

अधिकतर यूजर्स को शुरुआती दौर में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा, लेकिन जो लोग हर ट्रांजेक्शन के बाद लगातार बैलेंस चेक करते हैं या अकाउंट की जानकारी बार-बार देखते हैं, उन्हें कुछ लिमिटेशन का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अब हर सफल पेमेंट के साथ आपको रियल-टाइम बैलेंस अपडेट मिलेगा, जिससे अलग से बैलेंस चेक करने की जरूरत कम हो जाएगी.

ऑटोपे पेमेंट्स के मामले में भी थोड़ी देरी आ सकती है, क्योंकि ये पेमेंट अब केवल कम ट्रैफिक के समय में प्रोसेस होंगे. हालांकि, आप किसी भी समय ऑटोपे सेट कर सकते हैं, लेकिन उसका निष्पादन तय समय पर ही होगा.

NPCI का मकसद क्या है?

NPCI इन नियमों से यूपीआई की विश्वसनीयता बढ़ाना चाहता है ताकि सिस्टम ओवरलोड न हो और यूजर्स को परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही, API के दुरुपयोग को रोककर सिस्टम को स्थिर बनाए रखना भी इसका लक्ष्य है. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें नए यूजर्स को जोड़ने पर रोक या API एक्सेस प्रतिबंधित करना शामिल है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Jun, 2025 | 07:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा