गेहूं का MSP 160 रुपये बढ़ा, चना-जौ का मूल्य भी बढ़ा, जानिए किस फसल का कितना भाव मिलेगा

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों के लिए रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं, चना, सरसों समेत 6 फसलों का MSP बढ़ाने की घोषणा की गई है. एमएसपी बढ़ाने के चलते केंद्र सरकार किसानों को 84263 करोड़ रुपये देगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 1 Oct, 2025 | 04:27 PM

Rabi Crops MSP Hike: केंद्र सरकार ने किसानों को दशहरा और दीपावली पर्व से पहले बड़ी सौगात देते हुए रबी सीजन की प्रमुख 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी है. कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों के लिए रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं, चना, सरसों समेत 6 फसलों का एमएसपी (Minimum Support Price) बढ़ाने की घोषणा की गई है. यह बढ़ोत्तरी सीएसीपी की सिफारिशों के तहत की गई है. एमएसपी बढ़ाने के चलते केंद्र सरकार किसानों को 84263 करोड़ रुपये देगी.

गेहूं के लिए 160 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ा

केंद्र सरकार ने किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए 2025-25 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की है. गेहूं के लिए अब किसानों को 160 रुपये ज्यादा मिलेंगे. जबकि, पिछले सीजन के लिए 150 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. गेहूं का नया एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. इसी तरह जौ, चना समेत अन्य 6 फसलों के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है.

किस फसल के लिए कितना बढ़ा एमएसपी लिस्ट

  1. केंद्र सरकार की ओर से अब तक गेहूं के लिए एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जो पिछले सीजन के हिसाब से 150 रुपये बढ़ाया गया था. लेकिन, अब आज के ताजा फैसले के बाद गेहूं का एमएसपी (Wheat MSP New) बढ़ाकर 2585 रुपये कर दिया गया है.
  2. जौ के लिए किसानों को 170 रुपये प्रति क्विंटल का भाव अधिक मिलेगा. केंद्र ने जौ (Barley) का नया एमएसपी 2150 रुपये तय किया है. पहले जौ का एमएसपी 1980 रुपये प्रति क्विंटल था.
  3. चना के लिए 5875 रुपये एमएसपी (Gram MSP) किया गया है, जो पहले 5650 रुपये प्रति क्विंटल थी. चना में केंद्र ने 225 रुपये की बढ़ोत्तरी की है.
  4. मसूर (Lentil MSP) के लिए पिछले सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य 6700 रुपये था, जो अब बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. मसूर के दाम (Masoor MSP) में 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है.
  5. रेपसीड और सरसों (Mustard MSP ) के लिए पिछले सीजन में एमएसपी 5950 रुपये प्रति क्विंटल था जो अब बढ़ाकर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. इस तरह से अब किसानों को 250 रुपये बढ़कर भाव मिलेगा.
  6. कुसुम फसल (सनफ्लॉवर) के लिए पिछले सीजन में किसानों को 5940 रुपये एमएसपी दिया जा रहा था, जिसे अब केंद्र ने बढ़ाकर 6,540 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. कुसुम किसानों (Sunflower MSP) को अब 600 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे.

पिछले सीजन में कितना दाम बढ़ा था

केंद्र सरकार ने इससे पहले मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की थी, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य पक्का किया जा सके. तब एमएसपी में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी रेपसीड और सरसों के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल किया गया था. इसके अलावा मसूर के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा की गई थी. चना, गेहूं, कुसुम और जौ के लिए क्रमश: 210 रुपये प्रति क्विंटल, 150 रुपये प्रति क्विंटल, 140 रुपये प्रति क्विंटल और 130 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई थी.

दलहन के लिए नया प्लान

दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए नए प्लान के साथ काम करने की घोषणा की गई. रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए नई किस्मों के बीजों और किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए नए सेंटर बनाने की तैयारी है. इसके साथ ही उड़द, तूर, मसूर समेत अन्य दालों की 100 फीसदी खरीद की जाएगी. ऐसे किसानों को निर्धारित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Oct, 2025 | 03:52 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

India Seafood Exports On Roll Demand Soars From Us Japan With Shrimp Biggest Revenue Earner

सीफूड एक्सपोर्ट में भारत का जलवा…अमेरिका से जापान तक बढ़ी मांग, झींगा बना सबसे बड़ा कमाई का जरिया

Two Traders Arrested Hyderabad For Selling Chemically Ripened Mangoes

केमिकल से पका आम बेचने पर 2 व्यापारी गिरफ्तार.. ऐसे करें प्राकृतिक रूप से पके आमों की पहचान

Prepare Your Pond Properly April Following Bihar Government Advice Fish Farming Generate

अप्रैल में तालाब की यह तैयारी भूल गए तो मछली पालन में हो सकता है बड़ा नुकसान, बिहार सरकार ने दी अहम सलाह

Up Khet Talab Yojana 2026 Subsidy Benefits Farm Pond Scheme Farmers Income Increase Water Conservation

यूपी की इस योजना से खेत में बनेगा तालाब, सरकार दे रही 50 फीसदी तक सब्सिडी… किसानों की आय होगी डबल

Iffco Record Profit 4106 Crore Nano Fertilizers Agriculture Revolution India Cooperative Success 2026

सहकारिता की ताकत: IFFCO ने कमाया 4,106 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा, नैनो फर्टिलाइजर बना गेमचेंजर

Escorts Kubota Tractor Price Hike April 15 2026 Domestic Sales Growth Rising Costs India

ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा महंगा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान, 15 अप्रैल से कीमतों में इजाफा