सरकार ने गेहूं पर 2026 तक स्टॉक लिमिट लगाई, व्यापारियों को 15 दिन में घटाना होगा स्टॉक

नई गाइडलाइन के तहत अब गेहूं के भंडारण को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं. इसके अनुसार, बड़े व्यापारियों को अब अधिकतम 3000 मीट्रिक टन गेहूं स्टोर करने की अनुमति होगी.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 29 May, 2025 | 02:23 PM

सरकार ने गेहूं की जमाखोरी पर लगाम लगाने और बाजार में कीमतों को स्थिर रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब देशभर में गेहूं पर 31 मार्च 2026 तक स्टॉक लिमिट लागू कर दी गई है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब सरकार “बंपर उत्पादन” के दावे कर रही है, लेकिन गेहूं की सरकारी खरीद उम्मीद से कम हुई है.

क्या है नया नियम?

नई गाइडलाइन के तहत अब गेहूं के भंडारण को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं. इसके अनुसार, बड़े व्यापारियों को अब अधिकतम 3000 मीट्रिक टन गेहूं स्टोर करने की अनुमति होगी. वहीं, रिटेल दुकानदार केवल 10 मीट्रिक टन तक गेहूं रख सकेंगे. आटा मिलों और प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए स्टॉक की सीमा उनकी मासिक इंस्टॉल्ड क्षमता का 70 प्रतिशत तय की गई है, जिसे मार्च 2026 तक बचे हुए महीनों से गुणा कर गिना जाएगा. इन नियमों का उद्देश्य बाजार में समान वितरण बनाए रखना और जमाखोरी पर नियंत्रण पाना है.

सरकार ने सभी व्यापारिक इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे अपने पास मौजूद गेहूं का स्टॉक 15 दिनों के भीतर निर्धारित सीमा तक ले आएं और नियमित रूप से अपनी स्टॉक स्थिति सरकारी पोर्टल पर अपडेट करें.

बंपर उत्पादन पर भी उठे सवाल

हालांकि सरकार का दावा है कि इस साल रबी सीजन में पिछले तीन सालों की तुलना में गेहूं का उत्पादन बेहतर हुआ है, लेकिन कई विशेषज्ञ इस फैसले पर हैरान हैं. “अगर उत्पादन वाकई बंपर होता, तो स्टॉक लिमिट लगाने की जरूरत क्यों पड़ती?”

गेहूं खरीद लक्ष्य से पीछे

सरकार ने इस साल 332.7 लाख मीट्रिक टन (LMT) गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 298.17 LMT की ही खरीद हो सकी है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने हमेशा की तरह बेहतर योगदान दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की भागीदारी बेहद कम रही.

उत्तर प्रदेश से मात्र 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई जबकि लक्ष्य 30 LMT था. बिहार ने तो केवल 18,000 टन गेहूं ही दिया, जबकि वहां का लक्ष्य 2 LMT था.

क्यों लिया गया ये फैसला?

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि यूपी और बिहार जैसे बड़े राज्यों से कम खरीद होने की वजह से सरकार को स्टॉक लिमिट लगाने जैसे कदम उठाने पड़े. साथ ही, इससे बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी और जमाखोरी पर रोक लगेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Delhi Budget 2026 Delhi Drinking Water Crisis New Water Treatment Plants To Be Built At A Cost Of %e2%82%b99000 Crore And %e2%82%b9787 Crore To Be Spent On Delhis Rural Development

दिल्ली पेयजल संकट: 9000 हजार करोड़ से नए वॉटर प्लांट बनेंगे, दिल्ली ग्राम विकास पर 787 करोड़ खर्च होंगे

Rbse 10th Result 2026 Declared Rajasthan Board Class 10 Results Check Online Sms Download Marksheet

RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, SMS और वेबसाइट से ऐसे करें चेक

Real Paneer Vs Fake Analogue Adulterated Paneer Identification Tips In Hindi

सावधान! बाजार में बिक रहा 3 तरह का पनीर… असली, एनालॉग और मिलावटी, पहचान नहीं की तो नुकसान तय

Punjab Police Detained Farmer Leader Sarwan Singh Pandher And Jaswinder Longowal From His Home Enraged Farmers Stage Massive Protests

पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर को घर से उठाया, भड़के किसानों का जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी

Pm Modi Energy Reserves Boost Isma Welcomes Bold Crisis Shield Biofuel Momentum

इथेनॉल ब्लेंडिंग से बच रहा भारत का पैसा, 4.5 करोड़ बैरल कम तेल आयात करना पड़ा.. ISMA ने बायोफ्यूल को ऊर्जा सुरक्षा का पिलर बताया  

Gold Rate Today March 24 Check City Wise Price In India Aaj Ka Sone Ka Bhao

Gold Rate: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट! क्या अभी खरीदना है सही? जानें आज कैसा है गोल्ड मार्केट का हाल