बटन मशरूम की खेती बढ़ाएगी कमाई, यूनिट लगाने पर सरकार दे रही लाखों की मदद.. ऐसे करें आवेदन

Mushroom Farming: बिहार के जहानाबाद में मशरूम उत्पादन किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बनता जा रहा है. बिहार बागवानी विभाग की मदद और लाखों रुपये की सब्सिडी से किसान आधुनिक तरीके से मशरूम की खेती शुरू कर रहे हैं. बटन मशरूम की बढ़ती मांग से इस व्यवसाय को और बढ़ावा मिल रहा है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 10 Feb, 2026 | 09:34 PM

Mushroom Farming Scheme Bihar: खेती में कम लागत और ज्यादा कमाई का रास्ता तलाश रहे किसानों के लिए मशरूम उत्पादन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा है. खासकर बटन मशरूम की बढ़ती मांग ने इसे एक लाभदायक व्यवसाय बना दिया है. बिहार के जहानाबाद में बागवानी विभाग की पहल से मशरूम उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है. सरकार किसानों को इस काम के लिए लाखों रुपये की सब्सिडी भी दे रही है, जिससे किसान आधुनिक तरीके से खेती शुरू कर सकें. ऐसे सही योजना और तकनीक के साथ मशरूम उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. यही वजह है कि अब कई किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन भी शुरू कर रहे हैं.

मशरूम उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा

बिहार के जहानाबाद में बागवानी विभाग मशरूम उत्पादन  को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है. विभाग किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है. बताया जा रहा है कि जिले में अब मशरूम उत्पादन बड़े स्तर पर होने लगा है. यहां मशरूम से जुड़े बड़े प्लांट भी लगाए जा रहे हैं, जहां स्पॉन तैयार करने से लेकर मशरूम उत्पादन तक का काम किया जा रहा है. इससे कई किसानों को अच्छी कमाई होने लगी है. बटन मशरूम की बाजार में ज्यादा मांग होने के कारण किसान इस खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.

Mushroom Farming, Button Mushroom, Farmer Subsidy, Agriculture Income, Horticulture Scheme

मशरूम उत्पादन

मशरूम उत्पादन के लिए जरूरी स्ट्रक्चर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बटन मशरूम उत्पादन के लिए खास तरह के ढांचे की जरूरत होती है. इसमें मुख्य रूप से तीन तरह के स्ट्रक्चर शामिल होते हैं-

  • मशरूम स्पॉन लैब
  • कंपोस्ट यूनिट
  • वातानुकूलित मशरूम उत्पादन इकाई

बटन मशरूम उगाने के लिए तापमान नियंत्रित  वातावरण जरूरी होता है, इसलिए वातानुकूलित यूनिट का उपयोग किया जाता है. इन तीनों स्ट्रक्चर को अलग-अलग या एक साथ भी लगाया जा सकता है.

लागत और सब्सिडी का पूरा हिसाब

  • योजना के तहत किसानों को अलग-अलग इकाइयों पर सब्सिडी दी जा रही है.
  • स्पॉन लैब की लागत लगभग 20 लाख रुपये है, जिस पर 40 प्रतिशत यानी 8 लाख रुपये का अनुदान मिलता है.
  • कंपोस्ट यूनिट की लागत करीब 30 लाख रुपये है, जिस पर 12 लाख रुपये की सब्सिडी मिलती है.
  • मशरूम उत्पादन इकाई की लागत भी लगभग 30 लाख रुपये है, जिस पर 12 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है.
  • इस तरह तीनों यूनिट मिलाकर कुल लागत लगभग 80 लाख रुपये आती है और कुल 32 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है.
Mushroom Farming, Button Mushroom, Farmer Subsidy, Agriculture Income, Horticulture Scheme

सरकारी सब्सिडी से मशरूम खेती बन रही किसानों का सहारा.

कौन ले सकता है योजना का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना में बैंक एंडेड सब्सिडी दी जाती है. यानी किसानों को पहले बैंक से लोन स्वीकृत कराना होगा, उसके बाद अनुदान मिलेगा. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करनी होगी. इसके अलावा इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं जिनके पास अपनी जमीन है. भूमिहीन किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि मशरूम उत्पादन कम जगह में ज्यादा कमाई देने वाला व्यवसाय है. सही प्रशिक्षण और सरकारी सहायता के साथ यह खेती किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बन सकती है. कुल मिलाकर, जहानाबाद में मशरूम उत्पादन  को बढ़ावा देने की यह पहल किसानों के लिए एक नया अवसर बन रही है. सब्सिडी और तकनीकी सहयोग के साथ अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Feb, 2026 | 08:08 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी