होली पर योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा! अनुदान पर मिलेंगे ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्र, यहां जानें डिटेल्स

UP Agriculture Subsidy: उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘सशक्त किसान, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने की घोषणा की है. ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी सुविधाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है. पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे खेती में आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 28 Feb, 2026 | 12:45 PM

Holi 2026: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ‘सशक्त किसान, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का ऐलान किया है. इसका मकसद खेती में नई तकनीक लाना और किसानों की आय बढ़ाना है. कृषि विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, ताकि किसान घर बैठे आवेदन कर सकें.

किन योजनाओं में मिलेगा फायदा?

वित्त वर्ष 2025-26 में अलग-अलग योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी.

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन

  • फार्म मशीनरी बैंक
  • कस्टम हायरिंग सेंटर
  • किसान ड्रोन
  • एकल कृषि यंत्र

फसल अवशेष प्रबंधन योजना

  • फसल अवशेष से जुड़े कृषि यंत्र

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम

  • बैच ड्राइव
  • मेज सेलर

इन योजनाओं का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना है. खासकर ड्रोन और कस्टम हायरिंग सेंटर छोटे किसानों के लिए बहुत मददगार साबित होंगे.

आवेदन कैसे करें?

किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://agridarshan.up.gov.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी. आवेदन के लिए वेबसाइट पर ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ लिंक पर क्लिक करना होगा. वहां यंत्रों की जानकारी, सब्सिडी की दर और पूरी प्रक्रिया दी गई है.

चयन कैसे होगा?

लाभार्थियों का चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे. चयन होने के बाद किसान को 10 दिनों के अंदर कृषि यंत्र खरीदना होगा. खरीद के बाद रसीद, यंत्र की फोटो और जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है. अगर दस्तावेज समय पर अपलोड नहीं किए गए, तो अनुदान नहीं मिलेगा.

अधिक जानकारी के लिए क्या करें?

किसान अपने क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से संपर्क कर सकते हैं. वहां से आवेदन और जरूरी कागजों की पूरी जानकारी मिल जाएगी. कुल मिलाकर, यह योजना खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है. अनुदान पर मशीन मिलने से खर्च कम होगा और पैदावार बढ़ेगी. होली के अवसर पर यह योजना किसानों के लिए सच में खुशियों की सौगात है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?