पौधों को गर्मियों में सूखने से बचाने के लिए ऐसे बनाएं ठंडी खाद
गर्मियों में पौधों की देखभाल के लिए घर पर बनी ठंडी खाद बेहद लाभादायक हो सकती है. घरेलू वस्तुओं से बनने वाली यह प्राकृतिक खाद पौधों को पोषण देने के साथ-साथ तेज धूप के असर को कम करने में मदद करती है.

आप अपने घर में घरेलू वस्तुओं के इस्तेमाल से पौधों को ताकत देने वाली ठंडी खाद बना सकते हैं. इसके लिए छाछ या दही का इस्तेमाल किया जा सकता हैं. यह खाद पौधों को पोषण देने के साथ-साथ तेज धूप के असर को कम करने में मदद करती है.

इसे बनाने के लिए 1 कप छाछ या दही, आधा लीटर पानी, 1 चम्मच गुड़ (वैकल्पिक, पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद), नीम की कुछ पत्तियां (कीटों से बचाने के लिए) और एक प्लास्टिक या कांच की बोतल लें.

सभी सामग्रियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद मिश्रण को किसी कांच या प्लास्टिक की बोतल में भरकर 10-15 दिनों के लिए रख दें. साथ ही बोतल को बीच-बीच में हिलाते रहें, ताकि गैस न बने और खाद अच्छे से तैयार हो सके.

अब आप अगली प्रक्रिया के तहत खाद को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, ताकि यह जल्दी खराब न हो.आप चाहें तो इसे जूट बैग में भरकर स्टोर करें, इससे हवा पास होती रहेगी और खाद ज्यादा दिनों तक टिक सकेगी.

हर 15-20 दिन में खाद को पलटते रहें, ताकि यह सही तरह से सड़े और पौधों के लिए फायदेमंद बनी रहे. यह खाद कई महीनों तक स्टोर की जा सकती है और जब जरूरत हो, तब इसे पौधों में डाल सकते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp