वैज्ञानिक तरीकों से खेती करेंगे किसान, बिहार सरकार दे रही ट्रेनिंग

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं. इसके साथ ही किसानों को बेहतर तरह से खेती करने के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 4 Jun, 2025 | 11:24 PM

देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चल रहा है. इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं. इसके साथ ही किसानों को बेहतर तरह से खेती करने के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं. इस दौरान बिहार के बक्सर जिले के गांवों में पहुंचकर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे बात-चीत की. जिसमें उन्होंने किसानों को बताया कि जलवायु परिवर्तन से भी खेती प्रभावित होती है.

कीटों के लिए जैविक दवा का छिड़काव

किसानों से बात करते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें बताया कि कीट और पतंगों से फसलों की रक्षा करने के लिए किसान जैविक दवाओं का छिड़काव करें. किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में भी बताया गया जैसे बागवानी मिशन योजना, मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना जिसके तहत सरकार खेतों में मिनी स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई सिस्टम को लगाया जा रहा है. किसानों को बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ वे ऑनलाइन आवेदन करके उठा सकते हैं.

जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा

बता दें कि बिहार कृषि विभाग किसानों को जलवायु अनुकूल खेती करने के लिए बढ़ावा दे रहा है. इसके तहत प्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों को धान की कई तरह की किस्मों के बीज भी उपलब्ध कराएं हैं. बिहार कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा पानी वाली जगह पर किसान धान की नाटी मंसूरी और कम पानी वाली जगह पर कतरनी और धान की अन्य किस्मों की खेती करेंगे.

महिलाओं की आमदनी होगी दोगुनी

बिहार में कृषि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है. कृषि विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब बिहार की महिलाएं भी अपनी आमदनी दोगुनी कर सकेंगी. अब महिलाएं किसी भी झोपड़ी में मशरूम की खेती कर सकती हैं जिसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से ट्रेनिंग और सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है. विकसित कृषि संकल्प अभियान के चलते किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Jun, 2025 | 11:24 PM

फलों की रानी किसे कहा जाता है?

फलों की रानी किसे कहा जाता है?