Haryana News: हरियाणा में पिछले हफ्ते से रूक-रूक कर हो रही बारिश से फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है. खासकर फतेहाबाद में फसल बर्बादी कुछ ज्यदा ही हुई है. जिले के दर्जन भर गांवों में 80 फीसदी तक गेहूं, मक्का, सरसों और अन्य फसलों की बर्बादी दर्ज की गई है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, बीसला में 50 फीसदी, माजरा में 50 फीसदी, भूषणकलां में 70 से 80 फीसदी, झलनियां में 70 से 80 फीसदी और मिरखाना गांव में 70 से 80 फीसदी फसल नुकसान का अनुमान है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओलावृष्टि और बारिश के बाद फसल बर्बादी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
इसी तरह फतेहाबाद जिले के बरसीन में 22 फीसदी, हिरजावां-कलां में 20 फीसदी, अकांवाली 20 फीसदी, दौलतपुर में 20 फीसदी, दरियापुर में 20 फीसदी और करनाली गांव में 20 फीसदी तक बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है. ऐसे में इन गांव के किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

किस गांव में कितनी हुई फसल बर्बादी
50 से 70 प्रतिशत तक फसल बर्बाद
खास बात यह है कि केवल फतेहाबाद जिले में ही फसल बर्बादी नहीं हुई है, बल्कि भिवानी जिले में भी बेमौसम बारिश से फसलें चौपट हुई हैं. लोहारू क्षेत्र में हाल ही में हुई लगातार बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. कई गांवों में गेहूं और सरसों की पूरी तरह तैयार फसलें खेतों में गिरकर खराब हो गई हैं. किसानों का कहना है कि इस बार नुकसान काफी ज्यादा है और कई जगहों पर 50 से 70 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गई है. बुजुर्ग किसानों के मुताबिक, इस तरह की लगातार बारिश करीब 40 साल बाद देखने को मिली है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है.
- ब्लैक थ्रिप्स से आम की फसल प्रभावित.. उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी, 23000 रुपये क्विंटल रेट
- देश में 180 लाख टन से ज्यादा है खाद का स्टॉक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति को लेकर केंद्र ने बनाई रणनीति
- सरसों के उत्पादन में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी, राजस्थान पहले स्थान पर.. जानें MP, यूपी, हरियाणा का हाल
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओलावृष्टि और बारिश के बाद फसल बर्बादी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने राज्य में नुकसान का आकलन कर उसका मुआवजा उपलब्ध करवा रही है. लेकिन हरियाणा सरकार को किसानों को लेकर कई फ्रिक नहीं है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार को भी किसानों की मदद करनी चाहिए, उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.
#WATCH | भिवानी: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओलावृष्टि और बारिश के बाद फसलों को नुकसान होने पर कहा, “फसलों का भारी नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से इस ओर कोई काम नहीं हुआ। पंजाब सरकार जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा उपलब्ध करवा रही है तो यहां… pic.twitter.com/gOjLDek3Tn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2026
MSP पर नहीं हो रही फसलों की खरीद
वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, जिससे वे परेशान हैं. उन्होंने कहा था कि सरकार जानबूझकर कृषि और मंडी व्यवस्था को कमजोर कर रही है. प्रशासन की लापरवाही के कारण पकी हुई फसलें खेतों में ही पड़ी हैं और पिछले चार दिनों से मंडियों में गेहूं की खरीद बहुत कम हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जहां खरीद हो रही है, वहां नए सिस्टम के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है और कई जगह MSP पर खरीद भी नहीं हो रही है.