हरे चारे के लिए शानदार ये अनाज- दूध बढ़ाने में असरदार, सिर्फ 60 दिनों में पहली कटाई

किसान इस चारे की फसल से न सिर्फ पशुओं को चारा दे सकते हैं, बल्कि इसे बेचकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं.

Kisan India
Noida | Published: 5 Mar, 2025 | 11:21 PM

पशुपालन करने वाले किसान अपनी दुधारू पशुओं की अधिकांश जरुरतों को पूरा कर लेते हैं, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी समस्या होती है हरा चारा. ऐसे में हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बता रहे हैं, जो हरे चारे की समस्या का हल कर सकती है और महीनों तक पशुओं को चारे की कमी नहीं होने देगी.

यह फसल भारत के ज्यादातर हिस्सों के मौसम के लिए उपयुक्त है, जिससे इसकी खेती करना आसान हो जाता है. किसान इस चारे की फसल से न सिर्फ पशुओं को चारा दे सकते हैं, बल्कि इसे बेचकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. इस चारा फसल का नाम अफ्रीकन टॉल मेज (अफ्रीकी मक्का) है, जो एक हरा चारा है. यह प्रोटीन और अधिक शुष्क पदार्थ से भरपूर है, जो पशुओं के आहार के लिए बहुत लाभकारी है.

तापमान की जरूरत

अफ्रीकन टॉल मेज नामक यह फसल 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में अच्छी तरह बढ़ती है और 9 से 11 फीट तक लंबी हो सकती है. इसे गहरी, रेतीली मिट्टी में अच्छे से उगाया जा सकता है और यह ज्यादा पानी सोख सकती है. बारिश के मौसम में इस फसल को हर 10 से 15 दिन में और गर्मियों में हर 6 से 8 दिन में पानी देना होता है.

कब मिलेगा चारा

कम समय में तैयार होने वाली फसल अफ्रीकन टॉल मेज की 60 से 75 दिनों बाद कटाई कर ली जाती है. इस फसल में उगने वाला भुट्टा शुरुआती अवस्था में होता है, जिसे चारे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फसल से पशुपालन करने वाले किसान को 12 से 16 टन हरा चारा प्रति एकड़ तक मिल सकता है और सींची हुई हालत में यह लगभग 40 से 45 टन प्रति हेक्टेयर तक उपज देती है.

दूध बढ़ाने में असरदार

अफ्रीकन मक्का का चारा गाय-भैंसों, बकरियों और भेड़ों के लिए बहुत पौष्टिक होता है, जो उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है और दूध उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है. इसके साथ ही यह चारा दूध की क्वालिटी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Mar, 2025 | 11:21 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा