गर्भपात से कैसे बचाएं अपने दुधारू पशु? ये सावधानियां हैं जरूरी

गर्भपात से बचाव किसी एक उपाय से नहीं होता, बल्कि इसके लिए सतर्कता, नियमित देखभाल और समय पर इलाज की जरूरत होती है. सबसे जरूरी बात है, पशु के गर्भवती होने की सही जानकारी रखें और उसके खानपान में विशेष ध्यान दें.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 29 May, 2025 | 12:16 PM

पशुपालन सिर्फ दूध उत्पादन तक सीमित नहीं है, यह हमारे ग्रामीण जीवन का एक अहम हिस्सा है. गाय और भैंस जैसे दुधारू पशु न केवल रोजाना की आमदनी का जरिया हैं, बल्कि हमारे खेतों की उर्वरता और परिवार की आर्थिक स्थिरता का आधार भी हैं. लेकिन जब यही पशु गर्भवती होते हैं और गर्भावस्था के दौरान उनका गर्भपात हो जाता है, तो किसान की मेहनत और उम्मीदें दोनों पर असर पड़ता है.

गर्भपात यानी जब किसी गाभिन (गर्भवती) गाय या भैंस का भ्रूण प्रसव के तय समय से पहले ही गिर जाता है या मर जाता है. यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब यह पता ही नहीं चलता कि गर्भपात कब हुआ, क्योंकि अधिकतर मामलों में यह शुरुआत के महीनों में होता है जब भ्रूण बहुत छोटा होता है.

अब सवाल उठता है कि आखिर पशुओं में गर्भपात क्यों होता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर जरूरी बात.

जब बीमारी चुपचाप हमला करती है

कई बार पशुओं में ऐसे रोग लग जाते हैं जिनका असर सीधे उनके गर्भ पर पड़ता है. सबसे आम बीमारी है ब्रुसेल्लोसिस, जो एक प्रकार का जीवाणु जनित संक्रमण है. ये रोग गर्भावस्था के अंतिम समय में पशु का गर्भ गिरवा देता है. कई बार इसके बाद पशु की जेर भी रुक जाती है, जिससे और भी परेशानी खड़ी हो जाती है. यह बीमारी गंभीर इसलिए भी है क्योंकि यह इंसानों में भी फैल सकती है और बुखार या जोड़ों के दर्द का कारण बनती है.

इसी तरह एक और बीमारी है ट्रायकोमोनियासिस, जो नर पशु के माध्यम से फैलती है. जब यह मादा पशु को प्रभावित करती है तो गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में ही भ्रूण गिर जाता है. अक्सर इसका पता भी नहीं चलता, क्योंकि भ्रूण बहुत छोटा होता है. धीरे-धीरे पशु के गर्भाशय में मवाद बनने लगता है और वह बार-बार बांझपन या अनियमित ऋतु चक्र का शिकार हो जाता है.

एक तीसरी बीमारी है विब्रियोसिस, जो अक्सर कृत्रिम गर्भाधान के जरिए फैलती है, लेकिन इलाज संभव है अगर समय पर पहचान हो जाए. ये रोग गर्भपात के साथ-साथ भ्रूण के विकास को भी प्रभावित करता है.

कभी-कभी वजहें हमारे ही हाथों की होती हैं

हर बार बीमारी ही जिम्मेदार नहीं होती. कई बार पशुपालक जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका नतीजा गर्भपात होता है. जैसे गाभिन पशु को चोट लग जाना, गर्भावस्था में हरे चारे का जरूरत से ज्यादा सेवन कराना, खासकर ज्वार या बाजरे जैसे चारे जिनमें प्राकृतिक हार्मोन होते हैं या फिर संतुलित आहार की कमी.

कुछ मामलों में देखा गया है कि जब प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन की मात्रा पशु में कम हो जाती है, तब भी गर्भ को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है. यही नहीं, अगर किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा जननांगों की जांच या गर्भाधान किया जाए तो भी इसका असर पशु के गर्भ पर पड़ता है.

कैसे करें बचाव

गर्भपात से बचाव किसी एक उपाय से नहीं होता, बल्कि इसके लिए सतर्कता, नियमित देखभाल और समय पर इलाज की जरूरत होती है. सबसे जरूरी बात है, पशु के गर्भवती होने की सही जानकारी रखें और उसके खानपान में विशेष ध्यान दें.

गर्भवती पशु को किसी भी तरह की चोट से बचाएं और उसे तनाव से दूर रखें. बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर टीकाकरण करवाएं और अगर किसी पशु में गर्भपात हो गया है तो बाकी पशुओं को उससे अलग रखें, ताकि संक्रमण न फैले.

कृत्रिम गर्भाधान हमेशा अनुभवी और प्रशिक्षित व्यक्ति से ही करवाएं और पशु में किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 May, 2025 | 12:07 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन