इस मंडी में 9 नस्ल के बिक रहे बकरे..शुरुआती कीमत 15 हजार, 2.25 लाख में बिका ‘टायसन’

प्रयागराज की दरियाबाद मंडी में बकरीद से पहले सोजत नस्ल का 150 किलो वजनी बकरा 'टायसन' 2.25 लाख रुपये में बिका, जो अब तक का सबसे महंगा बकरा है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 3 Jun, 2025 | 12:56 PM

बकरीद के हफ्तेभर पहले से ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बकरी मंडियां जानवरों से सज गई हैं. खास कर दरियाबाद की बकरी मंडी में सुबह के 10 बजते ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो जा रही है.  इस बार काफी खूबसूरत, वजनी और अलग-अलग नस्ल के बकरे मार्केट में आए हैं. लेकिन लोगों की पंसद ‘सोजत’ नस्ल का बकरा बना हुआ है. इस बार बकरीद के लिए ‘सोजत’ नस्ल का सबसे महंगा बकरा ‘टायसन’  2.25 लाख रुपये में बिका. इसका वजन 150 किलो था. खास बात यह है कि संगम नगरी में अब तक यह सबसे महंगा जानवर माना जा रहा है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंडी में कई तरह की नस्लें मौजूद हैं. जिसमें अजमेरी, मक्का चीना, तोतापरी, गुजर्री, सिरोही, गुलाबी सोजत, पंजाबी बीटल, नागौरी और सोजत नस्लें शामिल हैं. इन नस्ल के बकरों की कीमत 15,000 रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, छोटे बकरे करीब 8,000 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि विदेशी और खास नस्लों की कीमत 1.5 लाख रुपये से ज्यादा है.

2.25 लाख रुपये में बिका बकरा

मंडी के व्यापारियों का कहना है कि कीमतें बकरे की बनावट और दिखावट पर निर्भर करती हैं. ज्यादातर बकरे राजस्थान से लाए जाते हैं और 150 किलो वजन वाले बकरे खास डिमांड में हैं. राजस्थान से आए बकरी विक्रेता सैफ तरजेन ने कहा कि अब तक सबसे महंगा बिकने वाला बकरा ‘टायसन’ सोजत नस्ल का था, जिसकी कीमत 2.25 लाख रुपये रही.

90 फीसदी बकरे की हो गई बिक्री

उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान और गुजरात से करीब 1,000 बकरे लाया था, जिनमें से 90 फीसदी बिक चुके हैं. सैफ के मुताबिक, टायसन नाम के बकरे को इतनी ऊंची कीमत इसलिए मिली, क्योंकि उसकी सफेद रंगत, मजबूत शरीर और मांस उत्पादन बाकी बकरों से बेहतर था. उन्होंने कहा कि मैंने इस बकरे को एक साल तक बड़े प्यार और देखभाल से पाला, उसे भरपूर खाना और अच्छा माहौल दिया ताकि वो तंदुरुस्त बन सके. बकरे व्यापारियों का कहना है कि यह बकरा पुराने शहर के एक निवासी ने खरीदा है.

लोग जमकर कर रहे बकरे की खरीद

इस साल बकरी मंडी में जबरदस्त कारोबार हो रहा है और ग्राहक पसंदीदा बकरा लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार हैं. दिलचस्प बात ये है कि अब बकरे बेचने वाले व्यापारी बिक्री बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन मैसेज ऐप्स और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्राहक अपनी पसंद और बजट बताकर बकरा पहले से ही बुक कर सकते हैं. शहर में हाटिया, करेली, नक्खास खोना, कातजू रोड, दरियाबाद और राजापुर जैसी जगहों पर बकरे की मंडियां लगी हैं. लोग मंडियों में जमकर मनपसंद बकरे की खरीदारी कर रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2025 | 12:50 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Important News For Livestock Farmers Sow Green Fodder In March Animals Get Adequate Nutrition

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, मार्च में करें हरे चारे की बुआई, पशुओं को मिलेगा भरपूर पोषण

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा