पशु बार-बार सिर झटक रहा है? मैग्निशियम की कमी से हो सकती है खतरनाक बीमारी, तुरंत करें ये बचाव

दुधारू पशुओं में मैग्निशियम की कमी से हाइपोमैग्नीसिमिया नाम की गंभीर बीमारी हो सकती है. इसमें पशु सिर झटकता है, बार-बार पेशाब करता है और बेचैन रहता है. सही समय पर 50 ग्राम मैग्निशियम ऑक्साइड, मिनरल मिक्सचर और पशु चिकित्सक की सलाह से इलाज करने पर पशु जल्दी ठीक हो सकता है और दूध उत्पादन सुरक्षित रहता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 5 Apr, 2026 | 09:24 PM

Dairy Cattle Health: दुधारू पशु अगर अचानक बेचैन रहने लगे, बिना वजह सिर झटकने लगे, बार-बार पेशाब करे या हल्की आवाज पर भी घबरा जाए, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें. यह हाइपोमैग्नीसिमिया यानी शरीर में मैग्निशियम की कमी का संकेत हो सकता है. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) के अनुसार यह बीमारी खासकर ज्यादा दूध देने वाली गाय-भैंस में तेजी से दिखती है, क्योंकि दूध के साथ शरीर से खनिज तेजी से निकलते हैं. अगर समय पर इलाज न मिले तो पशु में मांसपेशियों का कंपन, दौड़ना, गिरना और अचानक मौत तक हो सकती है. यही वजह है कि पशुपालकों के लिए इसके लक्षण और बचाव जानना बेहद जरूरी है.

सिर झटकना, बार-बार पेशाब करना हैं शुरुआती संकेत

इस बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर छोटे लगते हैं, लेकिन यही सबसे अहम चेतावनी होते हैं.
पशु बिना कारण बार-बार सिर झटकता  है, कराहने जैसी आवाज निकालता है, ज्यादा पेशाब करता है और बेचैन रहता है. कई बार वह सीधा चलता है, पैर मोड़ने में दिक्कत होती है और हल्की आवाज या छूने पर भी ज्यादा चौंक जाता है. गंभीर स्थिति में पशु अचानक इधर-उधर दौड़ सकता है, पैरों को जमीन पर पटक सकता है और शरीर में कंपन शुरू हो सकता है. कई मामलों में पशु गिरकर झटके खाने लगता है. ऐसी हालत में देर करना खतरनाक हो सकता है.

यह बीमारी कब और क्यों बढ़ती है

पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम के अनुसार यह रोग वसंत और शुरुआती बरसात में ज्यादा देखने को मिलता है. इस समय पशु ज्यादा हरा और नरम चारा  खाते हैं, जिसमें कई बार मैग्निशियम कम होता है. तेजी से बढ़ी घास में पोटाश ज्यादा होने से भी शरीर में मैग्निशियम का अवशोषण कम हो जाता है. ज्यादा दूध देने वाले पशु, बूढ़ी गायें और लगातार हरे चारे पर रहने वाले पशु इसके ज्यादा शिकार होते हैं. अगर पशु को खनिज मिश्रण नियमित नहीं दिया जा रहा है, तो खतरा और बढ़ जाता है. यही कारण है कि मौसम बदलते ही दुधारू पशुओं की खुराक पर खास ध्यान देना जरूरी है.

बचाव का आसान तरीका: रोज दें मैग्निशियम सपोर्ट

इस बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका है रोजाना मैग्निशियम की पूर्ति. जोखिम वाले समय में दुधारू पशुओं को लगभग 50-60 ग्राम मैग्निशियम ऑक्साइड चारे या दाने में मिलाकर देना बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे गुड़, दाना या मिनरल मिक्सचर  के साथ मिलाकर देने से पशु आसानी से खा लेता है. इसके साथ सूखा चारा, भूसा और संतुलित मिनरल मिक्सचर भी जरूर दें. सिर्फ हरे चारे पर पशु को लंबे समय तक न रखें. अगर पशु में लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें. कई बार 24-48 घंटे बाद दोबारा इलाज की जरूरत पड़ सकती है. समय पर इलाज से पशु पूरी तरह ठीक हो जाता है.

सावधानी से बचेगा दूध और मुनाफा

दुधारू पशु की सेहत सीधे दूध उत्पादन और पशुपालक की कमाई से जुड़ी होती है. मैग्निशियम की कमी  होने पर दूध तेजी से घट सकता है और पशु कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में पशुपालकों को चाहिए कि मौसम बदलते समय हरा चारा + सूखा चारा + मिनरल मिक्सचर का सही संतुलन रखें. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम की सलाह है कि अगर पशु ज्यादा दूध देता है, तो उसकी खुराक में मिनरल सपोर्ट कभी न छोड़ें. छोटी सी सावधानी पशु की जान बचा सकती है और दूध उत्पादन को भी स्थिर रख सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो समय पर पहचान, रोज खनिज सपोर्ट और तुरंत इलाज ही इस बीमारी से बचने का सबसे मजबूत तरीका है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Apr, 2026 | 09:24 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन

Dreaded Nautapa Begins Today Increasing Heat And Potentially Altering Monsoon Season

आज से शुरू हुआ खतरनाक नौतपा, बढ़ेगी भीषण गर्मी और बदल सकता है इस बार मानसून का पूरा मिजाज

Haryana Target Set To Reclaim 1 40 Lakh Acres Of Wetlands And Directives Issued To Completely Eliminate Soil Salinity

1.40 लाख एकड़ वेटलैंड को उपजाऊ बनाने का टारगेट, मिट्टी में खारेपन को दूर करने के निर्देश

Products From Indigenous Cows Make Waves In 10 Countries Including The Us Aseem Rawat Hetha Farm Rs 10 Crore Ethical Dairy Model

देसी गायों के उत्पादों का अमेरिका समेत 10 देशों में डंका, असीम रावत ने बनाया 10 करोड़ का एथिकल डेयरी मॉडल

Chhattisgarh Farmer Naveen Saw Record Brinjal Yield Of 155 Quintals By Grafting Technique And Earned Rs 2 45 Lakh Net Profits

ग्राफ्टेड बैगन की खेती से रिकॉर्ड 155 क्विंटल उत्पादन, किसान ने मॉडर्न तरीके से पाया लाखों का मुनाफा