Poultry Farming: तेज गर्मी का असर सिर्फ इंसानों और पशुओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पोल्ट्री पक्षियों पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. बढ़ते तापमान के कारण पक्षियों में हीट स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे उनकी भूख कम हो जाती है. हालांकि, गर्मियों में पोल्ट्री पक्षियों को शरीर का तापमान असंतुलित रखने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है. पशुपालन विभाग के अनुसार, इसका सीधा असर उनके वजन, अंडा उत्पादन और सेहत पर पड़ता है. अगर समय रहते सही देखभाल और प्रबंधन नहीं किया गया, तो नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. इसलिए गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्मिंग के लिए विशेष सावधानी और सही दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि पक्षियों को स्वस्थ और उत्पादक बनाए रखा जा सके.
फीडिंग टाइम बदलना क्यों जरूरी है
पशुपालन विभाग के अनुसार, गर्मी के मौसम में पोल्ट्री पक्षियों को खाना देने का समय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर उन्हें दिन के सबसे गर्म समय में चारा दिया जाए, तो उनके शरीर पर अतिरिक्त गर्मी का दबाव बढ़ सकता है. इसलिए सलाह दी जाती है कि पक्षियों को भोजन सुबह जल्दी या शाम के ठंडे समय में दिया जाए, जब वातावरण का तापमान कम होता है.
पाचन और शरीर की गर्मी का संबंध
जब मुर्गियां खाना खाती हैं, तो उनके पेट में उसे पचाने के दौरान गर्मी बनती है. अब अगर मौसम पहले से ही बहुत गर्म है, तो यह गर्मी और बढ़ जाती है और पक्षी परेशान हो सकते हैं. इसलिए उन्हें सुबह जल्दी या शाम को, जब मौसम थोड़ा ठंडा हो, तभी खाना देना चाहिए. ऐसा करने से उनके शरीर का तापमान संतुलित रहता है, वे कम तनाव महसूस करती हैं और उनकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है.
सुबह और शाम की फीडिंग के फायदे
सुबह जल्दी या शाम को भोजन देने से पक्षियों को कई फायदे मिलते हैं:
- शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है
- पाचन बेहतर तरीके से होता है
- तनाव और बेचैनी कम होती है
- अंडा उत्पादन और ग्रोथ पर सकारात्मक असर पड़ता है
इस छोटे से बदलाव से पूरे फ्लॉक की सेहत में बड़ा सुधार देखा जा सकता है.
Keep your coop cool and comfortable!
Avoid overcrowding to reduce heat stress and ensure every bird has enough space.
Install misters or sprinklers to maintain a cooler environment and keep your flock healthy.#PoultryCare #CoopManagement #HealthyFlock #LivestockCare #FarmTips… pic.twitter.com/hbQMdYxoYF— Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D (@Dept_of_AHD) April 19, 2026
अतिरिक्त देखभाल भी जरूरी
सिर्फ फीडिंग टाइम ही नहीं, बल्कि साफ और ठंडा पानी लगातार उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है. साथ ही पोल्ट्री शेड में हवा का सही वेंटिलेशन होना चाहिए ताकि गर्मी का असर कम किया जा सके.
सही प्रबंधन से बढ़ेगा उत्पादन
यदि पोल्ट्री फार्मर गर्मी के मौसम में सही समय पर फीडिंग, पानी और वातावरण का ध्यान रखें, तो पक्षियों की उत्पादकता बनी रहती है. इससे न केवल उनकी सेहत सुरक्षित रहती है, बल्कि अंडे और मांस उत्पादन में भी सुधार होता है. गर्मी में पोल्ट्री पक्षियों की देखभाल में छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर डालते हैं. सही समय पर फीडिंग करना एक आसान लेकिन बेहद प्रभावी तरीका है, जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलती है और फार्म की उत्पादकता भी बनी रहती है.