मौसम बदलते ही बीमार पड़ रही हैं मुर्गियां? पोल्ट्री फार्म बचाने के लिए तुरंत जानें ये जरूरी टिप्स!

Poultry Farming: बदलते मौसम का असर मुर्गियों की सेहत और अंडा उत्पादन पर पड़ता है. तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर छोटे चूजों में. मुर्गी पालकों को शेड का तापमान संतुलित रखना, साफ पानी और पौष्टिक आहार देना, नियमित सफाई और समय पर टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है. सही देखभाल से नुकसान से बचा जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 15 Feb, 2026 | 12:33 PM

Murgi Palan Ke Tips: क्या आपकी मुर्गियां अचानक सुस्त हो गई हैं या अंडों की संख्या कम हो रही है? अगर हां, तो इसकी वजह बदलता मौसम हो सकता है. आजकल कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक ठंड… ऐसे हालात मुर्गियों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं. थोड़ी सी लापरवाही आपके पोल्ट्री फार्म को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए जरूरी है कि समय रहते सही देखभाल और सावधानी बरती जाए, ताकि आपकी मेहनत और कमाई दोनों सुरक्षित रहें.

तापमान बदलते ही बढ़ जाती हैं बीमारियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब मौसम अचानक बदलता है, तो मुर्गियों की शरीर की ताकत कम हो जाती है. उन्हें सर्दी, खांसी, सांस की परेशानी और वायरल बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं. छोटे चूजे तो और भी ज्यादा नाजुक होते हैं, इसलिए उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी है. अगर मुर्गियां सुस्त दिखें, कम खाना खाएं या अंडे कम देने लगें, तो समझ जाइए कि मौसम का असर पड़ रहा है.

शेड का तापमान सही रखें

मुर्गियों को आरामदायक माहौल चाहिए. अगर गर्मी ज्यादा है, तो शेड में हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था रखें. पंखे चलाएं और ताजी हवा आने दें. अगर ठंड बढ़ जाए, तो शेड को तिरपाल या पर्दे से ढक दें. जरूरत हो तो बल्ब या हीटर का इस्तेमाल करें, ताकि अंदर का तापमान संतुलित रहे.

अच्छा खाना और साफ पानी है जरूरी

मुर्गियों को स्वस्थ और ताकतवर बनाए रखने के लिए उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार देना बेहद जरूरी है. उनके रोज के चारे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल सही मात्रा में होने चाहिए. विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट मिलाने से उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और अंडा उत्पादन भी बेहतर रहता है. मौसम बदलने के समय खासतौर पर पोषण का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसी दौरान मुर्गियां जल्दी बीमार पड़ती हैं.

सबसे जरूरी बात यह है कि उन्हें हर समय साफ और ताजा पानी उपलब्ध हो. पानी की टंकियों और बर्तनों की नियमित सफाई करें, क्योंकि गंदा या बासी पानी कई तरह की बीमारियों की मुख्य वजह बन सकता है.

सफाई में न करें लापरवाही

पोल्ट्री फार्म की नियमित सफाई करें. बिछावन (लिटर) को सूखा रखें, क्योंकि गीली जमीन से संक्रमण फैल सकता है. समय-समय पर दवा का छिड़काव करें. अगर कोई मुर्गी बीमार लगे, तो उसे तुरंत अलग कर दें, ताकि बाकी झुंड सुरक्षित रहे.

बदलते मौसम में टीकाकरण सबसे जरूरी है. सही समय पर वैक्सीन लगवाने से बड़ी बीमारियों से बचाव होता है. याद रखें, थोड़ी सी सावधानी से आप अपनी मुर्गियों को स्वस्थ रख सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं. सही देखभाल ही सफल मुर्गी पालन की कुंजी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़