कैसे करें गर्भवती भैंस की सही देखभाल, पशुपालक जान लें दूध और बछड़े की सेहत का राज

गर्भवती भैंस की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है.पशुपालन में छोटे-छोटे कदम भी बड़ा फर्क ला सकते हैं. इस खबर में जानिए कैसे रखें ध्यान और बचें नुकसान से, ताकि दूध और बछड़ा दोनों मिलें बेहतर.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 1 Oct, 2025 | 12:37 PM

भारत में भैंस पालन किसानों की आमदनी का एक बड़ा जरिया है. खासकर भैंसों से मिलने वाला दूध न सिर्फ ज्यादा होता है, बल्कि उसका भाव भी अच्छा मिलता है. यही कारण है कि किसान आज भी भैंसों को पालना प्राथमिकता देते हैं. लेकिन जब भैंस गर्भवती हो जाती है, तो उसकी देखभाल में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए. गर्भवती भैंस की सही देखभाल से न केवल एक सेहतमंद बछड़ा पैदा होता है, बल्कि डिलीवरी के बाद भैंस ज्यादा दूध भी देती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्भवती भैंस की पहचान कैसे करें, क्या खिलाएं, क्या सावधानी बरतें और किन बातों का खास ख्याल रखें.

ऐसे पहचानें कि भैंस गर्भवती है या नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भैंस आमतौर पर हर 21 दिन में हीट (गरमी) में आती है. अगर आपकी भैंस हीट में नहीं आ रही है तो यह पहला संकेत हो सकता है कि वह गर्भवती है. हालांकि, पक्के तौर पर जानने के लिए पशु चिकित्सक से जांच जरूर करवाएं. गर्भ का शुरुआती पता लगाने में देरी न करें ताकि समय रहते भैंस को खास देखभाल मिल सके.

गर्भवती भैंस को क्या खिलाना चाहिए

गर्भवती भैंस की सेहत और उसके गर्भ में पल रहे बछड़े की सही बढ़वार के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है. भैंस को उसके वजन और दूध उत्पादन के हिसाब से दाने का संतुलित मिश्रण देना चाहिए. डिलीवरी से 15-20 दिन पहले डॉक्टर की सलाह अनुसार कैल्शियम का घोल देना शुरू करें. प्रसव के बाद पचने में आसान आहार दें, जैसे गेहूं का चोकर, गुड़ और हरा चारा. खास ध्यान रखें कि प्रसव के समय भैंस को ठंडा पानी न पिलाएं. सही खानपान भैंस को मजबूत बनाता है और डिलीवरी को आसान और सुरक्षित बनाता है.

सही खुराक नहीं दी तो हो सकते हैं ये नुकसान

अगर गर्भवती भैंस को सही मात्रा और पोषक तत्वों  से भरपूर आहार नहीं मिला, तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. सबसे पहले, बछड़ा कमजोर या दृष्टिहीन पैदा हो सकता है. भैंस को डिलीवरी के बाद मिल्क फीवर जैसी बीमारी हो सकती है, जिससे दूध आना बंद हो सकता है. गर्भाशय बाहर आ सकता है या जेर रुकने से संक्रमण और जान का खतरा बढ़ जाता है. बच्चेदानी में मवाद भर सकता है और दूध उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है. इसलिए भैंस के गर्भावस्था के दौरान आहार में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

रहने की जगह और सफाई का रखें ध्यान

गर्भवती भैंस के लिए बाड़ा आरामदायक, सुरक्षित और स्वच्छ होना बेहद जरूरी है. आठवें महीने के बाद भैंस को अन्य पशुओं से अलग रखें ताकि उसे कोई चोट न लगे. बाड़े की जमीन फिसलन भरी न हो, कच्ची मिट्टी या रेत की हो जो हमेशा सूखी रहे. बाड़ा हवादार हो और उसमें ताजे पानी की व्यवस्था हर समय बनी रहनी चाहिए. गर्मी और सर्दी दोनों से भैंस को बचाने के लिए मौसम के अनुसार बाड़े में बदलाव करते रहें. साफ-सुथरा, शांत और तनावमुक्त वातावरण भैंस की सेहत और उसके गर्भ में पल रहे बछड़े के लिए बेहद लाभकारी होता है.

गर्भ के आखिरी तीन महीने सबसे ज्यादा जरूरी

भैंस के गर्भावस्था का 8वां, 9वां और 10वां महीना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. इस समय बछड़ा तेजी से विकसित होता है, इसलिए भैंस को ज्यादा ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. उसे अधिक आराम दें और बार-बार उठने-बैठने से बचाएं ताकि शरीर पर दबाव न पड़े. पशु चिकित्सक से समय-समय पर जांच कराते रहें और डिलीवरी की तैयारी पहले से कर लें. जैसे ही बछड़ा जन्म ले, भैंस को गुनगुना पानी पिलाएं और उसे शांत माहौल में आराम करने दें. यदि इस समय देखभाल सही तरीके से की जाए, तो दूध उत्पादन भी अच्छा होता है और बछड़ा तंदरुस्त पैदा होता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर

Wheat Procurement Bumper Arrival Wheat In 3 Markets Haryana

हरियाणा की इन तीन मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, 7 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा.. पर उठान में हो रही देरी