NPK: इन तीन पोषक तत्वों की कमी से खराब हो सकती है फसल, समय रहते कर लें लक्षणों की पहचान

फसल में नाइट्रोजन की कमी का पता कुछ लक्षणों से लगाया जा सकता है. जैसे किसी भी फसल में अगर नाइट्रोजन की कमी हो रही है तो पौधे की पत्तियां पीली या फिल हल्के हरे रंग की होने लगती हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 15 Sep, 2025 | 10:35 PM

किसी भी फसल की बेहतर ग्रोथ के लिए उस फसल को पर्याप्त पोषण देना बहुत जरूरी है. फसलों के लिए मुख्य रूप से 3 पोषक तत्व जरूरी होते हैं- नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P),  पोटैशियम(K). फसलों के पूरी तरह से विकसित होने के  लिए इन तीनों ही पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. इनमें से किसी भी एक पोषक तत्व की कमी फसल की ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकती है. ये तीनों ही तत्व पौधों की अच्छी ग्रोथ, फल-फूल और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी हैं. इनकी कमी होने पर पैदावार कम होने के साथ-साथ पौधा कमजोर होकर सूख जाता है.  ऐसे में किसानों के लिए बेहद जरूरी है कि किसाम समय रहते इनकी कमी को पहचान लें और उचित इंतजाम करें.

नाइट्रोजन की कमी से पीली होती है पत्तियां

फसल में नाइट्रोजन की कमी का पता कुछ लक्षणों से लगाया जा सकता है. जैसे किसी भी फसल में अगर नाइट्रोजन की कमी हो रही है तो पौधे की पत्तियां पीली या फिल हल्के हरे रंग की होने लगती हैं. किसान इसकी पहचान इस तरह से भी कर सकते हैं कि इसकी कमी होने के शुरुआती दौर में पौधे के पुराने और नीचे वाली पत्तियों का रंग बदलने लगता है. साथ ही इसकी कमी होने पर पौधा न केवल बौना और कमजोर हो जाता है बल्कि फलियों में आने वाले दानों की संख्या कम हो जाती है. बता दें कि, नाइट्रोजन की कमी से पौधे में पीलापन नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता है. ऐसे में अगर किसान फसल को नाइट्रोजन देना चाहते हैं तो फसल में यूरिया या अमोनियम सल्फेट डालें, जिससे नाइट्रोजन की कमी पूरी हो जाएगी.

पौधों की ग्रोथ धीमी करती है फॉस्फोरस की कमी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, फसल में जब फॉस्फोरस की कमी होने लगती है तो फसल की ग्रोथ या तो धीमी होने लगती है या फिर पूरी तरह से रुक जाती है. इसकी कमी से पौधों के पत्ते गहरे हरे लेकिन हल्के बैंगनी या जामुनी रंग के होने लगते हैं.. आमतौर पर बैंगनीपन ज्यादातर पौधों में नीचे के पत्तों और तनों पर दिखता है. अगर मौसम ज्यादा ठंडा है तो ये बैंगनीपन साफ दिखाई देता है, बता दें कि, फॉस्फोरस की कमी से पौधे की जड़ें छोटी और कमजोर हो जाती हैं. फसल में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP), DAP या फॉस्फोरस युक्त उर्वरक का इस्तेमाल करें.

पौधे गिरने लगें तो हो जाएं सावधान

अगर आपको पौधों की पत्तियों के किनारे जले हुए दिखें या फिर पत्तियां किनारे से भूरे या पीले रंग की होने लगें तो समझ लें कि आपकी फसल में पोटैशियम की कमी है. बता दें कि, फसल में पोटैशियम की कमी होने पर पौधे अपनी लचक खो देते हैं और जल्दी गिरने लगते हैं. साथ ही फसल में जल्दी रोग लगते हैं और कीटों का आक्रमण भी तेजी से होता है. अगर किसानों को अपनी फसल में इस तरह के लक्षण नजर आएं तो वे फसल पर सल्फेट डालें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Sep, 2025 | 10:35 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा
गुरबाज सिंह, रोपड़

लेटेस्ट न्यूज़

Agriculture News Live Updates 30th March 2026 Monday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE यूपी में गेहूं खरीद के लिए 3574 क्रय केंद्र बनाए गए, किसानों को मिलेगा एमएसपी का लाभ  

Aam Ki Kheti Mango Fruit Drop Problem Expert Tips To Prevent Mangoes From Falling

आम के बौर आते ही बढ़ी किसानों की चिंता! फलों के झड़ने और कीट से बचाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Special Tips Farmers Plum Trees Bear Thick And Sweet Fruits Just Follow This Easy Method

Plum Farming: किसानों के लिए खास टिप्स, बेर के पेड़ में आएंगे मोटे और मीठे फल, बस अपनाएं ये आसान तरीका

Srilakshmi Developed Unique Relationship With Bulls Using Love And Hard Work Create Distinct Identity Competitions

श्रीलक्ष्मी ने बैलों से बनाया अनोखा रिश्ता, प्यार और मेहनत से प्रतियोगिताओं में बनाई अलग पहचान

Fish Farming Odisha Sujata And Karnataka Satapa Poddar Created History Fish Farming Sparking Nationwide Discussion Pm Modi Mann Ki Baat

Fish Farming: ओडिशा की सुजाता और कर्नाटक के सतपा पोद्दार ने मछली पालन में रचा इतिहास, देशभर में हो रही चर्चा

West Asia Gas Crisis Impact On Indian Fertiliser Sector Farmers Update

पश्चिम एशिया गैस संकट के बावजूद किसानों की चिंता खत्म! IFFCO ने बताया, उर्वरक की आपूर्ति बिल्कुल सुरक्षित