भैंस पालन के लिए बेस्ट 5 नस्लें, जो देंगी ज्यादा दूध और मुनाफा

भारत में भैंस पालन के लिए कई अलग-अलग नस्लें हैं, जिनकी विशेषताएं अलग-अलग हैं. इनमें से कुछ नस्लें उच्च गुणवत्ता का दूध देती हैं, जिनका दूध खासकर उसकी उच्च वसा सामग्री की वजह से बहुत महंगा होता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 28 Apr, 2025 | 03:34 PM

अगर आप भैंस पालन की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि भैंस की किस नस्ल का चयन करना आपके लिए सबसे फायदेमंद होगा. भारत में भैंस पालन के लिए कई अलग-अलग नस्लें हैं, जिनकी विशेषताएं अलग-अलग हैं. इनमें से कुछ नस्लें उच्च गुणवत्ता का दूध देती हैं, जिनका दूध खासकर उसकी उच्च वसा(fat) की वजह से बहुत महंगा होता है. तो आइए जानते हैं 5 प्रसिद्ध भैंस नस्लों के बारे में, जिससे आपका कारोबार बढ़ता चला जाएगा.

1. मुर्रा भैंस

मुर्रा भैंस को भारत की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध दूध देने वाली नस्ल माना जाता है. यह नस्ल हरियाणा और पंजाब में पाई जाती है. मुर्रा भैंस एक दिन में औसतन 10 से 16 लीटर तक दूध देती है, और कुछ विशेष भैंसें इससे भी ज्यादा दूध दे सकती हैं. इस नस्ल की दूध में वसा की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जिससे इसका दूध बाजार में अधिक कीमत पर बिकता है.

2. सुरती भैंस

सुरती भैंस गुजरात में पाई जाती है. यह नस्ल दूध के लिए प्रसिद्ध है, और जीवनभर में एक सुरती भैंस 900 से 1300 लीटर तक दूध देती है. सुरती भैंस का दूध में वसा की मात्रा 8 से 12 प्रतिशत तक होती है, जो इसे एक मूल्यवान उत्पाद बनाती है. यदि आप उच्च वसा वाले दूध का उत्पादन करना चाहते हैं, तो सुरती भैंस एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

3. जाफराबादी भैंस

जाफराबादी भैंस की नस्ल गुजरात में पाई जाती है. इस नस्ल का सिर चौड़ा, उभरा हुआ और सींग भारी होते हैं. जाफराबादी भैंस की विशेषता यह है कि इसका दूध उत्पादन बहुत अच्छा होता है, और इसकी नस्ल में अच्छी मांस की गुणवत्ता भी होती है. यह नस्ल परंपरागत रूप से उच्च दूध देने वाली मानी जाती है.

4. मेहसाणा भैंस

मेहसाणा भैंस गुजरात के मेहसाणा क्षेत्र और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पाई जाती है. यह नस्ल औसतन 1988 लीटर तक दूध देती है. मेहसाणा भैंस की शरीर का रंग काला होता है, और कुछ भैंसें काले-भूरे रंग की भी होती हैं. अगर आप एक उच्च दूध उत्पादन वाली नस्ल की तलाश में हैं, तो मेहसाणा भैंस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

5. चिलिका भैंस

चिलिका भैंस उड़ीसा के पुरी, खुर्दा और गंजम जिलों में पाई जाती है. यह भैंस तटीय और खारे पानी की स्थितियों में उगने वाली वनस्पतियों को खाकर जीवित रह सकती है, जो इसे अन्य नस्लों से अलग बनाती है. चिलिका भैंस औसतन 500 लीटर तक दूध देती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू