अंजीर और नारियल की खेती करें किसान, 75 फीसदी खर्चा सरकार देगी

अंजीर और नारियल की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए राज्य सरकारें किसानों को कई तरह के लाभ दे रही हैं. बिहार सरकार ने भी दोनों फसलों की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी देने की घोषणा की है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 15 Apr, 2025 | 12:24 PM

बिहार सरकार राज्य के किसानों की बेहतरी के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती है. उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह से सब्सिडी मुहैया कराती है. यही कारण है कि आज बिहार के किसान बड़े पैमाने पर फलों की भी खेती करने लगे हैं. राज्य के किसान अब पारंपरिक फसलों की जगह व्यावसायिक रूप से नारियल और अंजीर की खेती कर रहे हैं. इसके लिए सरकारी भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. दरअसल, राज्य सरकार ‘अंजीर फल विकास योजना’ के तहत अंजीर की खेती और नारियल की खेती के लिए किसानों को बंपर सब्सिडी दे रही है.

अंजीर की खेती पर कितनी है सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 60 फीसदी सब्सिडी दे रही है. इसके तहत किसान अंजीर के पौधे लगाने पर प्रति इकाई लागत का 5 लाख रुयपे का 60 फीसदी यानी 3 लाख रुपये तक ले सकते हैं. बता दें कि किसानों को सब्सिडी की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी.

नारियल के पौधे पर कितनी सब्सिडी

नारियल की खेती करने के लिए बिहार में किसानों को इसके पौधे बांटे जा रहे हैं. नारियल के एक पौधे की कीमत 85 रुपये है. लेकिन सरकार उसके ऊपर 75 फीसदी की सब्सिडी दे रही है. यानी अगर किसान 100 नारियल के पौधे खरीदते हैं, तो इसके लिए उन्हें कुल 8500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें 75 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. यानी किसान को अपनी जेब से केवल 2125 रुपये ही खर्च करना पड़ेगा. बाकी का खर्चा सरकार की तरफ से किया जाएगा.

सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर योजना का विकल्प चुनें.
  • फिर आप ‘अंजीर फल विकास योजना’ पर क्लिक करें.
  • अब आप अंजीर की खेती और नारियल की खेती पर सब्सिडी के लिए अप्लाई करें.
  • यहां क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
  • इसके बाद मांगी गई सारी डिटेल्स को सही-सही भर दें.
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद आपका एप्लीकेशन फार्म जमा हो जाएगा.

जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

अगर आप भी बिहार के किसान हैं और राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं. अंजीर और नारियल की खेती करने पर बिहार के किसानों को न केवल आर्थिक तौर पर मुनाफा होगा बल्कि खेती करने में उनकी लागत में भी कमी आएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा