IFFCO ने तरुण भार्गव को दी नई जिम्मेदारी, पीके सिंह करेंगे फूलपुर यूनिट का नेतृत्व

IFFCO ने तरुण भार्गव को को-ऑपरेटिव रिलेशन और PK सिंह को फूलपुर यूनिट का प्रमुख नियुक्त किया है. भार्गव का अंतरराष्ट्रीय सहकारिता में योगदान प्रेरणादायक रहा है. IFFCO, 1967 से किसानों को उर्वरक और सहकारी समर्थन देकर उनकी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कार्यरत है और SDG लक्ष्यों को बढ़ावा दे रहा है.

Kisan India
नोएडा | Published: 4 Oct, 2025 | 09:33 PM

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (IFFCO) ने हाल ही में दो अहम नियुक्तियां की हैं. तरुण भार्गव ने को-ऑपरेटिव रिलेशन के जिम्मेदारी संभाली है, जबकि पीके सिंह को IFFCO के फूलपुर यूनिट का नेतृत्व दिया गया है. ऐसे तरुण भार्गव एक अनुभवी अधिकारी हैं. इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय सहकारी संगठन ICA के थिंक टैंक के पहले चेयरपर्सन रह चुके हैं और आईसीएओ के कार्यकारी सदस्य भी हैं. उन्होंने उर्वरक निर्माण और सहकारी संस्थाओं के लिए आईटी समाधान विकसित करने में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. उनका नियुक्ति IFFCO की सहकारी पहुंच और वैश्विक संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

वहीं, पीके सिंह फूलपुर यूनिट के नए प्रमुख बने हैं. उनका ध्यान उत्पादन की गुणवत्ता, प्लांट की सुचारू कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के समन्वय पर रहेगा. यह नियुक्ति IFFCO के प्रबंधन को मजबूत करने और उत्पादन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

तरुण भार्गव की अब क्या होगी जिम्मेदारी

अब तरुण भार्गव की जिम्मेदारी भारत में करीब 36,000 कृषि सहकारी समितियों  के साथ काम करने की है. उन्होंने BITS पिलानी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अपना अधिकतर करियर फॉस्फेट और नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों के निर्माण में बिताया है. इसके साथ ही उन्होंने सहकारी संस्थाओं के लिए आईटी आधारित बिजनेस सॉल्यूशन्स भी विकसित किए हैं. भार्गव अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर कृषि सहकारिताओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इंटरनेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है.

IFFCO एक अग्रणी कृषि सहकारी संस्था के रूप में दुनियाभर में किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. भार्गव का भारतीय और वैश्विक सहकारिताओं के साथ मिलकर SDGs (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) को हासिल करने की दिशा में किया जा रहा काम वाकई सराहनीय है.

1967 में हुई IFFCO की स्थापना

IFFCO का पूरा नाम इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड है. यह भारत की एक बड़ी सहकारी संस्था है, जो किसानों और कृषि को समर्थन देने के लिए उर्वरकों का उत्पादन और विपणन करती है. 1967 में स्थापित, IFFCO एक वैश्विक स्तर पर सक्रिय संस्था है, जो पूरी तरह भारतीय सहकारी समितियों के स्वामित्व में है. यह 5 करोड़ से अधिक किसानों का प्रतिनिधित्व करती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा