सहकारिता विभाग किसानों का बना रहा रजिस्टर, मामूली फीस चुकाकर किसान हासिल करेंगे 27 से ज्यादा योजनाओं के लाभ

किसानों के हितों के लिए सरकार लगातार कोशिशों में लगी रहती है. देश का सहकारिता विभाग भी देश के कोने-कोने से किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग ने भी अनोखी पहल की शुरुआत की है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 28 Sep, 2025 | 06:30 PM

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में किसानों को उन्नत किस्म के बीज, खाद की आपूर्ति और कृषि उपकरण समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए सहकारिता विभाग ने अमेठी समेत अन्य जिलों में किसान पंजिका बनाने की शुरुआत की है. बता दें कि, यूपी सरकार की इस पहल के तहत अमेठी में साधन सहकारी समिति की ओर से अन्नदाताओं की किसान पंजिका बनाई जाएगी. इससे किसानों को खाद, बीज, ऋण के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ देने में प्राथमिकती दी जाएगी. किसानों की इस पंजिका में खेती से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज की जाएंगी.

क्या है किसान पंजिका

साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) की ओर से किसानों के लिए बनाई जाने वाली पंजिका एक तरह की पर्सनल डायरी होगी, जिसमें किसानों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा. इस पंजिका में किसान की पहचान और उसकी खेती का पूरी जानकारी लिखी होगी. साथ ही किसानों द्वारा खेती के लिए इस्तेमाल की गई खाद, बीज, कीटनाशकों की खरीद और लोन आदि की जानकारी भी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा किसान ने MSP पर धान और गेहूं की जो बिक्री की होगा, उसका भी सारा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा. बता दें कि, किसान पंजिका के तहत किसानों को 10 अंकों की यूनिक ID भी दी जाएगी.

कैसे होगा किसानों को फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो भी किसान इस समितियों के सदस्य बनेंगे और जिनकी किसान पंजिका बनाई जाएगी, उन किसानों को खाद, बीज और लोन देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही सरकार की ओर से धान और गेहूं जैसी फसलों की MSP खरीद पर इन किसानों को अपनी उपज बेचने का मौका पहले मिलेगा. इसके अलावा सहकारी समितियों द्वारा चलाई जा रहीं सभी योजनाओं का फायदा सबसे पहले इन सदस्य किसानों को दिया जाएगा.

सदस्य बनने के लिए देना होगी मामूली फीस

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 76 बी-पैक्स समितियां सुचारू रूप से चल रही हैं. जो भी किसान इन समितियों के सदस्य बनना चाहते हैं उनके लिए खास 12 सिंतबर से 12 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान के तहत, जो भी किसान बी-पैक्स समिति का सदस्य बनना चाहते हैं, उन्हें 226 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे. बता दें कि, सरकार की तरफ से अकेले अमेठी जिले में 20 हजार से ज्यादा किसानों को समिति का सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. जिले में पहले भी बड़ी संख्या में किसानों को समितियों का सदस्य बनाया जा चुका है.  इस समिति के सदस्य बनने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Sep, 2025 | 06:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई