कांग्रेस का आरोप- बिहार में एक करोड़ महिलाएं कर्ज के कुचक्र में फंसी, सरकार ने मचाई लूट

बिहार चुनाव 2025 की तैयारी में कांग्रेस ने पटना में NDA सरकार पर आरोप पत्र जारी किया. नेताओं ने जनता को सच बताने और गुमराह करने की राजनीति पर सवाल उठाते हुए बदलाव की जरूरत बताई.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 9 Oct, 2025 | 05:56 PM

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सूबे की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है. हर पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है और जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने आज पटना में एनडीए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया. इस मौके पर जयराम रमेश, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. कांग्रेस का कहना है कि राज्य में जनता के सामने सचाई लाने की जरूरत है और NDA सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है.

महिलाओं की रकम पर सवाल, सरकार का सच जनता से छिपा

हाल ही में बिहार सरकार ने महिलाओं को रुपए देने की बात जोर-शोर से प्रचारित की. लेकिन असलियत यह है कि राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाएं माइक्रोफाइनेंस के जाल में फंसी हैं, जिसमें उन्होंने कर्ज लिया हुआ है. कई महिलाओं को आज तक पैसा नहीं मिला. कांग्रेस का आरोप है कि NDA सरकार रुपयों की बातें कर जनता का ध्यान भ्रष्टाचार और असली समस्याओं से हटाने की कोशिश कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने साफ कहा कि जनता अब इस धोखे को नहीं मानेगी और बदलाव तय है.

किसानों और युवा बेरोजगारों की हालत दयनीय

बिहार में मनरेगा पूरी तरह बंद हो चुकी है. इसका असर सीधे किसानों और ग्रामीण परिवारों पर पड़ा है. किसानों को MSP का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि जो पहले से लग चुके उद्योग थे, वे बंद हो चुके हैं. बीते 20 साल में राज्य में नए उद्योग नहीं लगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का कोई साधन नहीं बचा. कांग्रेस का कहना है कि NDA सरकार ने युवाओं और किसानों के हक पर आंखें बंद कर रखी हैं. बेरोजगारी और आर्थिक पिछड़ापन अब जनता की सबसे बड़ी चिंता बन गया है.

बढ़ता अपराध और गुंडाराज, जनता में नाराजगी

राज्य में कानून-व्यवस्था  की स्थिति भी चिंताजनक है. बढ़ता अपराध और गुंडाराज आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि यह सब NDA सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है. बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव इस बदलाव का मौका लेकर आ रहे हैं. सीनियर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार में अब बदलाव का समय आ चुका है और जनता को सच का सामना करना चाहिए. बिहार की सियासत अब पूरी तरह गर्म हो चुकी है. हर पार्टी अपने वादे जनता के सामने रख रही है और चुनावी जंग अपने चरम पर है. जनता अब तय करेगी कि वो किसके साथ खड़ी होगी- ऐसे में अगले कुछ महीनों में सूबे में सियासी माहौल और ज्यादा रोचक और संघर्षपूर्ण होने वाला है.

शिक्षा और स्वास्थ्य में गंभीर स्थिति

अशोक गहलोत ने कहा कि जिस बिहार की शिक्षा के क्षेत्र  में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है, वही आज पीछे छूटता नजर आ रहा है. हाई सेकेंडरी में ग्रॉस एनरोलमेंट सिर्फ 30 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 56.2 प्रतिशत है. 16,000 से ज्यादा स्कूलों में बिजली नहीं, 6.5 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 2,600 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक और 117 स्कूलों में कोई छात्र नहीं है. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 60 प्रतिशत पद खाली हैं, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है, बच्चों और महिलाओं में एनिमिया बढ़ रहा है. सामाजिक सुरक्षा कमजोर, फूड प्रोसेसिंग यूनिट बंद हैं. अशोक गहलोत ने कहा, महागठबंधन सरकार आने पर हम गुड गवर्नेंस स्थापित करेंगे.

चुनावी हलचल और उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव  2025 को लेकर सभी पार्टियों और गठबंधनों में हलचल तेज हो गई है. इस बीच प्रशांत किशोर की रणनीति काम आ गई और जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. वहीं NDA में सीट बंटवारे पर विवाद जारी है, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की कड़ी मांगों के कारण फैसला नहीं हुआ. महागठबंधन में भी VIP और लेफ्ट पार्टियों की अधिक सीटों की मांग तेजस्वी यादव के लिए चुनौती बन गई है. तेजस्वी ने बड़े वादे किए और कहा कि पिछली बार 10 लाख लोगों को नौकरी दी, अब हर कमी पूरी करेंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Oct, 2025 | 05:56 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Iran Israel War Has Created Fertilizer Crisis May Be A Shortage Fertilizer In India Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध से उर्वरक पर छाया संकट, हो सकती है खाद की किल्लत.. कीमतों में भी इजाफा

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव