Budget 2026 पर बोले CM नायब सिंह सैनी, कहा- फसल विविधीकरण से किसानों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हरियाणा के लिए विकास का रोडमैप बताया. बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर है. फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, मध्यम वर्ग को राहत और बायोफार्मा के लिए 10,000 करोड़ की पहल से राज्य को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

Kisan India
नोएडा | Published: 2 Feb, 2026 | 11:30 PM

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, उद्योग और युवाओं के रोजगार को नई दिशा और नई ऊर्जा देगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और इस बजट में कृषि व ग्रामीण विकास पर खास जोर दिया गया है. फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है, जिससे हरियाणा के किसान और कृषि आधारित उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही राज्य की ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में मेडिकल टूरिज्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर भी फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को फायदा होगा. इसके अलावा, बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज के लिए 10,000 करोड़ रुपये की नई पहल से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.

राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बजट में राज्यों को अतिरिक्त 1.4 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण का प्रावधान किया गया है. 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है. केंद्र को बड़े पैमाने पर कर योगदान देने वाला हरियाणा इससे मजबूत और स्थिर वित्तीय समर्थन प्राप्त करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं  पर खर्च की जाएगी, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि पूंजीगत खर्च बढ़ने से देशभर में रेलवे, सड़कें, आरआरटीएस (दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) और अन्य अहम परियोजनाओं को तेजी मिलेगा.

युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

हरियाणा में IMT खरखौदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. RIDF और UIDF को मजबूत करने से ग्रामीण और शहरी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे हरियाणा के इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर  को बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि यह बजट नए निवेश, कौशल विकास और टेक्नोलॉजी हब के निर्माण को बढ़ावा देगा, जबकि MSME, स्टार्ट-अप और बायोफार्मा सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान राज्य के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Feb, 2026 | 11:30 PM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?

Bihar Government Poultry Farming Advisory For February Feed Water Management Tips For Layera Broilers Murgi Palan

फरवरी में मुर्गीपालकों की एक गलती करा सकती है भारी नुकसान! जानें दाना-पानी से जुड़ी सरकारी एडवाइजरी

Preparations Underway Modernize Animal Husbandry With Government Offering Subsidies Insurance And Affordable Dairy Schemes

गुजरात सरकार पशुपालकों को दे रही लोन पर सब्सिडी, बीमा और सस्ती डेयरी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा

Flower Varieties To Be Sown In February Flower Farming

फरवरी में करें इन फूलों की बुवाई, पूरे घर में फैलेगी खुशबू.. किसानों की होगी बंपर कमाई

Samyukta Kisan Morcha Announces Nationwide Protests Over India Us Trade Deal Rakesh Tikait Statement

India US Trade Deal: संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान, केंद्रीय मंत्री ने बताया था ‘छोटा गुट’

Bhartiya Kisan Ekta Announce Protest And Burn Effigies Of Donald Trump And Pm Modi And To Surround Over Chief Minister Nayab Saini Residence

India US Trade Deal: किसानों का ऐलान- ट्रंप-मोदी का पुतला फूकेंगे, सीएम आवास पर कई दिन लंबा पड़ाव डालेंगे

Punjab Food And Civil Supplies Department Issues Tender For Procurement 1 Lakh Tonnes Fortified Rice Kernels

1 लाख टन फोर्टिफाइड राइस कर्नल्स की होगी खरीद, पंजाब के फूड और सिविल सप्लाइज विभाग ने जारी की टेंडर