मॉनसून की धीमी रफ्तार से किसान परेशान, नहीं कर पा रहे फसलों की बुवाई.. कब होगी बरसात

1 जून से 16 जून के बीच कई बड़े राज्यों में बारिश काफी कम हुई है. मध्य प्रदेश में 29 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46 फीसदी, गुजरात में 32 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 25 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Published: 18 Jun, 2025 | 03:52 PM

मॉनसून की धीमी रफ्तार ने देश के कई इलाकों में खरीफ बुवाई पर असर डाला है. किसान बारिश के लौटने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 1 से 16 जून के बीच आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार करीब 25 फीसदी कम बारिश हुई है. इस बार मॉनसून ने 24 मई को पिछले एक दशक में सबसे जल्दी दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद से दो हफ्तों से बारिश सुस्त पड़ी हुई है. इससे देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है.

जून से सितंबर तक चलने वाला मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल से शुरू होता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है. इसी समय लाखों किसान धान, दालें, मक्का, तिलहन, मसूर, सोया और गन्ना जैसी फसलें बोते हैं. बारिश न होने से इन फसलों की बुवाई पर खतरा मंडरा रहा है. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किसान जयंत कोरम ने कहा कि हमने धान की नर्सरी तैयार कर ली है, अब बस उन्हें खेत में लगाने के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है.

सामान्य से 24 फीसदी कम हुई बारिश

बारिश भारत की खेती के लिए बेहद जरूरी है, जो देश की जीडीपी का करीब 18 फीसदी हिस्सा बनाती है. इसके अलावा, बारिश पीने के पानी, बिजली उत्पादन और देश के 80 से ज्यादा बड़े जलाशयों को भरने में भी अहम भूमिका निभाती है. 1 जून से 16 जून तक देशभर में बारिश सामान्य से 24 फीसदी कम हुई है, ये आंकड़े भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी किए हैं. इसका मतलब है कि इस कमी को पूरा करने के लिए अब मॉनसून की रफ्तार तेज होनी जरूरी है.

मध्य प्रदेश में 29 फीसदी बारिश की कमी

मौसम विभाग ने पिछले महीने लगातार दूसरे साल बेहतर मॉनसून का अनुमान जताया था, लेकिन अब तक बारिश की धीमी शुरुआत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. 1 जून से 16 जून के बीच कई बड़े राज्यों में बारिश काफी कम हुई है. मध्य प्रदेश में 29 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46 फीसदी, गुजरात में 32 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 25 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल में सामान्य से एक-तिहाई कम बारिश हुई है, जबकि ओडिशा में 31 फीसदी की कमी देखी गई है.

समय से पहले बुवाई करने में मदद

विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी प्री-मॉनसून बारिश और इस बार मॉनसून की जल्दी शुरुआत ने खासकर दक्षिण और मध्य भारत के किसानों को समय से पहले बुवाई करने में मदद की थी. लेकिन अब बारिश के रुकने से चिंता बढ़ गई है. पंजाब कृषि विभाग के वैज्ञानिक धनजीत पाल का कहना है कि खरीफ फसलों के लिए जुलाई और अगस्त की बारिश सबसे ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने कहा कि बुवाई का समय अभी बाकी है और किसान जुलाई के पहले हफ्ते तक फसल बो सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा