लुधियाना में गेहूं का रकबा 2.4 लाख हेक्टेयर पहुंचेगा, प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल पैदावार की उम्मीद

लुधियाना में धान की 90 फीसदी कटाई पूरी हो चुकी है और रबी के लिए गेहूं की बुवाई 20 फीसदी क्षेत्र में हो गई है. जिले में फसल आग की घटनाएं कम हुई हैं. किसान पुआल प्रबंधन के लिए इन-सिटू और एक्स-सिटू विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें मुल्चिंग, इंकॉरपोरेशन और बेलींग पद्धति शामिल हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 24 Nov, 2025 | 04:40 PM

Punjab News: लुधियाना में धान की कटाई अपने अंतिम चरण में है. लगभग 90फीसदी धान की कटाई पूरी हो गई है. इसके साथ ही किसानों में गेहूं की बुवाई शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि अब तक रबी के लिए निर्धारित क्षेत्र का लगभग 20 फीसदी हिस्से में गेहूं की बुवाई हो गई है. आने आने वाले दिनों में गेहूं बुवाई में और तेजी आएगी. आग्रहिक विभाग के मुताबिक, जिले में गेहूं की बुवाई 2.4 लाख हेक्टेयर में होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बार प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल उपज का अनुमान लगाया गया है.

अगर धान की बात करें तो जिले की मंडियों में अब तक 10.21 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जबकि प्रति एकड़ 29-30 क्विंटल उपज की उम्मीद है. इस वर्ष धान की बुवाई 9 जुलाई से शुरू हुई थी और इसे लगभग 2.57 लाख हेक्टेयर में लगाया गया. इस साल फसल आग की घटनाओं में भी काफी कमी आई है, सिर्फ 57 मामले सामने आए. जबकि पिछले साल 332 मामले थे. मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह के अनुसार, यह कमी किसानों द्वारा धान की पुआल प्रबंधन  के अन्य तरीकों को अपनाने की वजह से आई है.

पुआल प्रबंधन के लिए दो विकल्प चुन सकते हैं किसान

अधिकारियों के अनुसार, किसान पुआल प्रबंधन के लिए दो विकल्प चुन सकते हैं. इन-सिटू या एक्स-सिटू. इन-सिटू का मतलब है कि पुआल को खेत में ही प्रबंधित किया जाए, जबकि एक्स-सिटू का मतलब है कि पुआल को खेत से बाहर प्रबंधित किया जाए. इन-सिटू प्रबंधन में हैप्पी सीडर, रोटावेटर और हल जैसी मशीनें इस्तेमाल होती हैं. मुल्चिंग पद्धति में पुआल को हटाए बिना ही गेहूं की बुवाई की जा सकती है. वहीं, इंकॉरपोरेशन पद्धति में पुआल को मिट्टी में मिलाया जाता है. एक्स-सिटू प्रबंधन में बेलींग पद्धति अपनाई जाती है. इसमें पुआल को दबाकर गट्ठों में बांधा जाता है, जिन्हें बाद में फैक्ट्रियों या अन्य जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

गेहूं के बीज की है कमी

वहीं, बीते दिनों खबर सामने आई थी कि संगरूर और बर्नाला में गेहूं के बीज  की कमी से किसान परेशान हैं. किसान कहते हैं कि सरकार बीज देने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक किसी को भी बैग नहीं मिला. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की बुवाई 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच पूरी हो जानी चाहिए, नहीं तो पैदावार पर असर पड़ेगा. संगरूर के लड्डी गांव के जत्थार सिंह ने कहा कि देरी से किसानों में चिंता बढ़ रही है. कृषि अधिकारियों के अनुसार, सब्सिडी वाले बीज केवल J फॉर्म वाले किसानों को ही मिलेंगे और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग