हरियाणा में बड़ा धान घोटाला, दो चावल मिलों के 7 बैंक खाते फ्रीज.. पुलिस ने तेज की जांच

करनाल में धान खरीद घोटाले की जांच तेज हो गई है. असंध की दो चावल मिलों में 24,431 क्विंटल धान की कमी पर मालिकों को गिरफ्तार किया गया और सात बैंक खाते फ्रीज हुए. SIT व्यापक जांच कर रही है, जिसमें मिलर्स, आढ़तियों और अधिकारियों की मिलीभगत के संकेत मिले हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 26 Nov, 2025 | 11:34 AM

Haryana Paddy Purchase: हरियाणा के करनाल में पुलिस ने कथित करोड़ों रुपये के धान खरीद घोटाले की जांच तेज कर दी है. कहा जा रहा है कि असंध स्थित दो चावल मिलों के सात बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन खातों में करीब 85 लाख रुपये जमा थे, जिन्हें जांच के तहत जब्त कर लिया गया है. यह कदम तब उठाया गया जब असंध की दो चावल मिलों में स्टॉक की बड़ी गड़बड़ी पाई गई. हैफेड अधिकारियों और मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 4 और 5 नवंबर को फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 24,431 क्विंटल धान की कमी दर्ज की, जिसकी कीमत करीब 6.31 करोड़ रुपये थी.

मिल के दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया

11 नवंबर को असंध पुलिस स्टेशन में श्रीय राधे राधे राइस मिल के मालिक तरसेम कुमार और अग्रवाल राइस मिल के मालिक शिशपाल के खिलाफ एफआईआर  दर्ज की गई. यह शिकायत हैफेड के डीएम किर्पाल दास ने दी थी. जांच में श्रीय राधे राधे राइस मिल में 15,520.71 क्विंटल और अग्रवाल राइस मिल में 8,910.53 क्विंटल धान की कमी पाई गई. पुलिस ने मिल के दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

पुलिस बैंक खाते भी फ्रीज करने की तैयारी कर रही है

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अब ऐसे अन्य आरोपियों के बैंक खाते भी फ्रीज करने की तैयारी कर रही है, जो इसी तरह के मामलों में शामिल हैं. अब तक अलग-अलग थानों में छह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें मिलर्स, आढ़तियों, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड  के कर्मचारियों और खरीद एजेंसियों के बीच गहरे संबंधों का खुलासा हुआ है.

डीएसपी की अगुवाई में कई पहलुओं की जांच कर रही है

पुलिस को शक है कि इस कथित संगठित नेटवर्क में और भी कई अधिकारी शामिल हैं. एक विशेष जांच टीम (SIT) डीएसपी की अगुवाई में कई पहलुओं की जांच कर रही है. करनाल, घरौंडा, असंध, तरावड़ी, इन्द्री, निसिंग, निगधु और जूंडला के आठ अनाज बाजारों में इस साल और पिछले साल के आगमन में अंतर की जांच की जा रही है.

निलंबित मंडी सुपरवाइजर की इलाज के दौरान मौत

अधिकारियों का मानना है कि बड़े पैमाने पर प्रॉक्सी खरीद की गई, ताकि अन्य राज्यों से धान और पीडीएस चावल  को कस्टममिल्ड राइस (CMR) के नाम पर समायोजित किया जा सके. अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें निलंबित मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली भी शामिल हैं, जिनकी बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट