झारखंड में बारिश बनी मुसीबत, किसान नहींं कर पा रहे धान की बुवाई.. दलहन को नुकसान

झारखंड में लगातार बारिश से धान की रोपाई में देरी हो रही है और बागवानी व दलहन फसलें प्रभावित हो रही हैं. कई खेतों में जलभराव से बीज सड़ गए हैं. अब तक सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 12 Jul, 2025 | 06:32 PM

Jharkhand Agriculture News: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, खेतों में जलभराव होने से बागवानी फसलों को नुकसान भी पहुंचा है. इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है. वहीं, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति अभूतपूर्व है. ऐसा बहुत सालों बाद हो रहा है कि किसान बारिश होने के बजाए थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पौधे तैयार करने और खेतों में उपयुक्त जल स्तर बनाए रखने का समय मिल सके.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 80 फीसदी धान की रोपाई पारंपरिक विधि से की जाती है. जबकि 20 फीसदी के लिए DRS तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. रांची जिले के पिथोरिया इलाके के किसान नकुल महतो ने कहा कि लगातार बारिश ने कई खेतों को जलमग्न कर दिया और बोए गए बीज नष्ट हो गए. जब बारिश रुकेगी, तब हमें फिर से बुवाई करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि बारिश से टमाटर, करेला, बैंगन और लौकी जैसी कई सब्जियों के बीज भी खराब हो गए हैं.

दलहन फसलों को नुकसान

BAU के जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग के अध्यक्ष मणिगोपा चक्रवर्ती ने कहा कि मॉनसून शुरू होने के बाद लगातार बारिश के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है. खास कर कम पानी में होने वाली फसलें जैसे दालों की खेती भी प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि राज्य ऊपरी इलाकों में भी लगातार बारिश के कारण बोए गए बीजों के विकास पर भी असर पड़ा है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि किसानों को ऐसे खेतों में बीज बोना चाहिए, जहां पानी की निकासी अच्छी हो.

राज्य में सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (IMD) रांची कार्यालय के मुताबिक, इस साल अब तक झारखंड में औसतन 482.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 285.6 मिमी होती है. बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे कई जिलों में 60 फीसदी से ज्यादा अतिरिक्त बारिश रिकॉर्ड की गई है. आईएमडी रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मॉनसून की धारा फिलहाल झारखंड के ऊपर बनी हुई है, लेकिन 15 जुलाई के बाद इसके उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है. इससे राज्य में कुछ दिनों तक बारिश में कमी आ सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jul, 2025 | 06:26 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन