Gold Price Crash Today: बजट के बाद औंधे मुंह गिरा गोल्ड, क्या अभी खरीदना होगा फायदे का सौदा?

Gold Crash Today: केंद्रीय बजट के बाद सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. फरवरी 2026 की शुरुआत में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है. बड़े शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है, जिससे ज्वेलरी और निवेश के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 5 Feb, 2026 | 12:02 PM

Gold Rate Today: जनवरी 2026 में भारत में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया. साल की शुरुआत में ही गोल्ड रेट में करीब 20 फीसदी तक की तेज़ बढ़त देखने को मिली, जिससे निवेशकों और आम लोगों के बीच सोने को लेकर खासा उत्साह रहा. हालांकि, केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद गोल्ड रेट में करीब 3 फीसदी की नरमी आई है.

5 फरवरी को सोने के दामों में गिरावट

बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार यानी 5 फरवरी 2026 को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. आज सभी शुद्धता स्तरों पर सोने के भाव नीचे आए हैं. खासतौर पर निवेश के लिहाज से खरीदे जाने वाले 24 कैरेट सोने के दामों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा गहनों में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट भी घटे हैं.

कैरेट के हिसाब से आज का गोल्ड रेट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹502 की गिरावट आई है और यह ₹15,442 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹460 सस्ता होकर ₹14,155 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कम शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत में भी ₹376 की कमी आई है और इसका रेट ₹11,582 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज ₹5,020 सस्ता हुआ है, जबकि 100 ग्राम पर ₹50,200 की गिरावट आई है. इसी तरह 22 कैरेट सोने के 100 ग्राम पर ₹46,000 और 18 कैरेट सोने के 100 ग्राम पर ₹37,600 की गिरावट दर्ज की गई है.

बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में भी आज सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली.

शहर 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 18 कैरेट सोना (₹)
चेन्नई 15,622 14,320 12,250
मुंबई 15,442 14,170 11,582
दिल्ली 15,447 Cell 3-3 11,597
कोलकाता 15,442 14,155 11,582
बेंगलुरु 15,442 14,155 11,582
हैदराबाद 15,442 14,155 11,582
केरल 15,442 14,155 11,582
अहमदाबाद 15,447 14,160 11,587
वडोदरा 15,447 14,160 11,587

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या संकेत?

बजट के बाद आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है, जो लंबे समय से सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे. जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और ब्याज दरों में बदलाव का असर आने वाले दिनों में भी सोने के भाव पर पड़ सकता है. ऐसे में निवेश से पहले बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है.

कुल मिलाकर, जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फरवरी की शुरुआत में सोने के दामों में नरमी आई है. यह गिरावट निवेशकों और गहनों की खरीदारी करने वालों-दोनों के लिए अहम मानी जा रही है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सोना एक बार फिर तेजी पकड़ता है या कीमतें इसी दायरे में बनी रहती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर