Gold Rate: गिरावट के बाद फिर चमका सोना! चांदी 5,100 रुपये उछली, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दामों में फिर तेजी देखने को मिल रही है. निवेशकों की खरीदारी और डॉलर की कमजोरी से सोने को सहारा मिला है. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 180 रुपये और 22 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी 5,100 रुपये प्रति किलो तक चढ़ गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 21 Jul, 2026 | 10:26 AM

Gold-Silver Rate Today: पिछले हफ्ते आई बड़ी गिरावट के बाद अब सोना और चांदी के दामों में फिर से सुधार देखने को मिल रहा है. निचले स्तर पर निवेशकों की खरीदारी बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं को सहारा मिला है. इसी वजह से लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, मंगलवार को दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में मामूली 10 रुपये की कमी आई, लेकिन पिछले दो दिनों को मिलाकर 24 कैरेट सोना 180 रुपये और 22 कैरेट सोना 160 रुपये तक महंगा हो चुका है. वहीं चांदी ने भी दो दिनों में शानदार रिकवरी दिखाई है.

दिल्ली में क्या है सोने का ताजा भाव?

राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,620 रुपये है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव 1,07,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर होने और निवेशकों की दोबारा खरीदारी शुरू होने से सोने को मजबूती मिली है.

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 कैरट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,43,620 1,31,660
मुंबई 1,43,470 1,31,510
कोलकाता 1,43,470 1,31,510
चेन्नई 1,43,470 1,31,510
बेंगलुरू 1,43,470 1,31,510
हैदराबाद 1,43,470 1,31,510
लखनऊ 1,43,620 1,31,660
पटना 1,43,520 1,31,560
जयपुर 1,43,620 1,31,660
अहमदाबाद 1,43,520 1,31,560

चांदी में भी आई बड़ी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है. पिछले दो दिनों में चांदी 5,100 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है. दिल्ली में एक किलो चांदी का ताजा भाव 2,35,100 रुपये पहुंच गया है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये है, जो देश के प्रमुख महानगरों में सबसे कम है.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद निवेशकों ने दोबारा खरीदारी शुरू कर दी है. इसके अलावा डॉलर में कमजोरी आने से भी सोने की मांग बढ़ी है. जब डॉलर कमजोर होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाता है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई देता है.

आगे क्या रह सकता है रुख?

आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की चाल और दुनिया भर में होने वाले आर्थिक घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहती है या आर्थिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं. ऐसे में इन दोनों की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है. इसलिए सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़