Gold Rate: सोना-चांदी सस्ता हुआ! क्या अभी खरीदने का सही मौका या आने वाली है बड़ी गिरावट?

Gold Rate Today: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के मन में खरीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह दी जा रही है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 17 Mar, 2026 | 11:58 AM

Gold Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. जहां चांदी के दाम में 100 रुपये प्रति किलो की कमी आई, वहीं 24 कैरेट सोना भी मामूली गिरावट के साथ सस्ता हुआ. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मिले-जुले संकेतों के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं.

वैश्विक संकेतों का बाजार पर असर

सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय वैश्विक परिस्थितियों का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने जहां सोने को थोड़ा सहारा दिया, वहीं कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है.

इन्हीं कारणों से निवेशक फिलहाल बड़े निवेश से बचते नजर आ रहे हैं और कीमतें एक सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव कर रही हैं.

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (17 मार्च)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखा गया:

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,57,560 ₹1,44,440
मुंबई ₹1,57,410 ₹1,44,290
कोलकाता ₹1,57,410 ₹1,44,290
बेंगलुरु ₹1,57,410 ₹1,44,290
हैदराबाद ₹1,57,410 ₹1,44,290
चेन्नई ₹1,60,470 ₹1,47,090

चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा अधिक दर्ज किए गए.

चांदी के ताजा रेट

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका भाव ₹2,69,900 प्रति किलो पर पहुंच गया. वहीं चेन्नई में चांदी के दाम ₹2,75,900 प्रति किलो दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं.

चांदी की कीमतों में यह हल्की गिरावट निवेशकों के लिए एक संकेत हो सकती है, लेकिन बाजार अभी भी स्थिर नहीं है.

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस समय एक तय दायरे में कारोबार कर रहा है. यह अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के ऊपर बना हुआ है, लेकिन तेज तेजी के लिए इसे प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल को पार करना होगा.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए. अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो गिरावट के दौरान धीरे-धीरे खरीदारी करना एक बेहतर रणनीति हो सकती है.

सोने और चांदी की कीमतों में फिलहाल हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन वैश्विक हालात के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में सोच-समझकर निवेश करना ही समझदारी होगी. आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Mar, 2026 | 11:26 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़