Gold Rate: सराफा बाजार में हलचल! सोना चढ़ा, चांदी भी भागी तेज रफ्तार में, जानें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव और तनाव में कमी के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. चांदी भी बढ़कर लगभग 265100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 7 May, 2026 | 12:46 PM

Gold-Silver Rate Today: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद देश में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव और वैश्विक तनाव में कमी का असर भारतीय सराफा बाजार पर साफ दिख रहा है. 7 मई की सुबह सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों की नजरें फिर से बाजार पर टिक गई हैं.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं मुंबई में इसका भाव लगभग 152140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. एक दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में सोना लगभग 2 फीसदी की तेजी के साथ और ऊपर चला गया था. चेन्नई जैसे शहरों में कीमतें और भी ज्यादा रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 153830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जयपुर, लखनऊ और भोपाल जैसे शहरों में भी दाम समान स्तर पर बने हुए हैं.

IBJA के अवुसार सोने-चांदी के ताजा भाव

आज 7 मई 2026 को IBJA द्वारा जारी रिटेल रेट्स के अनुसार 24 कैरेट फाइन गोल्ड (999) का भाव 15,124 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 14,761 रुपये, 20 कैरेट सोना 13,460 रुपये और 18 कैरेट सोना 12,250 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. इसके अलावा 14 कैरेट सोने का रेट 9,755 रुपये प्रति ग्राम है. चांदी (999) की कीमत 2,51,385 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. ये सभी रेट्स बिना 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज के जारी किए गए हैं.

चांदी के दामों में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली है. चांदी का भाव अब बढ़कर लगभग 265100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. दिल्ली सराफा बाजार में ही चांदी में एक दिन में करीब 1.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. चेन्नई और केरल जैसे शहरों में चांदी का रेट थोड़ा अधिक यानी लगभग 275000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि ज्यादातर शहरों में यह करीब 270000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है.

आज के सोना और चांदी के दाम (शहरवार)

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (1 किलो ₹)
दिल्ली 1,39,610 1,52,290 2,70,000
मुंबई 1,39,460 1,52,140 2,70,000
अहमदाबाद 1,39,510 1,52,190 2,70,000
चेन्नई 1,41,010 1,53,830 2,75,000
कोलकाता 1,39,460 1,52,140 2,70,000
हैदराबाद 1,39,460 1,52,140 2,70,000
जयपुर 1,39,610 1,52,290 2,70,000
भोपाल 1,39,510 1,52,190 2,70,000
लखनऊ 1,39,610 1,52,290 2,70,000
चंडीगढ़ 1,39,610 1,52,290 2,70,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. हाजिर सोना करीब 4663.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि चांदी लगभग 76.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तेल कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे कीमती धातुओं की मांग में तेजी आई है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया है.

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?

भारत में सोना-चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से भी तय होती हैं. डॉलर की मजबूती, वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और निवेश की मांग, ये सभी मिलकर इनके रेट को प्रभावित करते हैं. सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश माने जाते हैं. मौजूदा समय में कीमतों में तेजी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए खरीद या निवेश से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 May, 2026 | 12:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़