धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मानी सरकार, कॉजपा की दो मांगों पर सहमति बनी, कल फिर बैठक होगी

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर ‘‘कोई समझौता नहीं हो सकता.’’

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 24 Jul, 2026 | 04:00 PM

कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच चली कई घंटे की वार्ता दो शर्तें मानने के बाद अटक गई है. कॉजपा ने कई मांगें सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख थी. लेकिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार से बात करके कॉजपा की मांगों पर जवाब दिया जाएगा. वहीं, कॉजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा.

बैठक में सरकार ने नहीं मानी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता.

3 जुलाई को सरकार के साथ फिर बैठक होगी

केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल रहे कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता. वहीं, शनिवार यानी कल फिर से इस मुद्दे पर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी.

आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा मांगा

कॉजपा ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की. सौरभ दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है.

छात्रों के परिजनों को मुआवजा और लीगल केस वापिस लेगी सरकार

सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है. हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही बर्खास्त कर देगी. सरकार ने मुआवजा (सुसाइड से मरने वाले NEET कैंडिडेट्स के परिवारों के लिए) और छात्रों पर FIR, लीगल केस वापस लेने की दो मांगों पर इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है.

कॉजपा की मांगें सुन ली गई हैं, सरकार बाद में जवाब देगी- जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं हैं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हम शनिवार को फिर बैठक करेंगे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कॉजपा की 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Jul, 2026 | 03:43 PM

लेटेस्ट न्यूज़