पक्षियों से फसल बचाना अब होगा आसान, अपनाएं ये 6 जबरदस्त जुगाड़

पुराने कपड़ों की पट्टियां काटकर खेत या बगीचे के चारों ओर बांध दें. हवा में लहराते कपड़े पक्षियों को डराते हैं. यह तरीका छोटे बगीचों के लिए काफी असरदार है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 19 Jul, 2025 | 02:26 PM

अगर आपने अपने खेत या घर के बगीचे में सब्जियां उगाई हैं, तो आप अच्छी तरह जानते होंगे कि बीज बोने से लेकर फसल पकने तक एक न एक मुसीबत जरूर आती है और इसमें सबसे बड़ी परेशानी होती है पक्षियों की. जैसे ही बीज बोए जाते हैं, कौवे और चिड़ियां झट से पहुंच जाते हैं और मिट्टी उखाड़कर बीज निकाल ले जाते हैं. और जब फसलें या सब्जियां पकने लगती हैं, तब तो उनकी चोंच से बचा पाना नामुमकिन सा लगता है.

कई किसान और माली इस परेशानी से थककर खेती छोड़ने तक का सोच लेते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. हमारे देसी जुगाड़ और कुछ सस्ते लेकिन असरदार उपायों से आप अपनी मेहनत की कमाई को पक्षियों से बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे 6 आसान देसी नुस्खे, जिनसे आपके खेत की हरियाली बनी रहेगी और पक्षी दूर रहेंगे.

सस्ते और आसान 3 घरेलू उपाय

चमकदार रिफ्लेक्टिव पट्टियां

छोटे-छोटे डंडों में एल्यूमिनियम की पट्टियां या पुरानी सीडी टांग दें. धूप पड़ने पर ये चमकते हैं, जिससे पक्षियों की आंखें चौंधिया जाती हैं और वे दूर भागते हैं. हवा चलने पर पट्टियां हिलती भी हैं, जिससे असर और बढ़ जाता है.

कपड़े की फट्टी टांगना

पुराने कपड़ों की पट्टियां काटकर खेत या बगीचे के चारों ओर बांध दें. हवा में लहराते कपड़े पक्षियों को डराते हैं. यह तरीका छोटे बगीचों के लिए काफी असरदार है.

कांच की खाली बोतल या टिन टांगना

बोतलें या टिन के डिब्बे डंडों से लटका दें. हवा चलने पर इनके टकराने की आवाज से पक्षी डरते हैं. यह एक देसी ‘बर्ड अलार्म’ जैसा काम करता है.

थोड़े महंगे लेकिन असरदार उपाय

बर्ड नेटिंग (जाल लगाना)

यह सबसे कारगर उपाय है. सब्जियों के ऊपर प्लास्टिक या नायलॉन का जाल बिछा दें, जिससे पक्षी अंदर घुस ही न सकें. थोड़ी महंगी व्यवस्था है, लेकिन बार-बार नुकसान से बेहतर है एक बार की सुरक्षा.

बर्ड रिपेलेंट (गंध आधारित दवा)

आजकल बाजार में कुछ ऐसी दवाइयां मिलती हैं जिनकी गंध पक्षियों को पसंद नहीं आती. ये प्राकृतिक चीजों से बनी होती हैं और छिड़कने पर पक्षी वहां आने से बचते हैं.

बर्ड डिटेरेंट डिवाइस

कुछ डिवाइस आवाज या अल्ट्रासोनिक तरंगें छोड़ती हैं, जिससे पक्षी डरते हैं. कुछ में शिकारी पक्षियों की आवाज होती है. ये खासकर बड़े खेतों के लिए फायदेमंद हैं.

क्या नहीं करना चाहिए?

  • जहरीला चारा या दवाई इस्तेमाल करना गैरकानूनी और खतरनाक हो सकता है.
  • पटाखे या बंदूक चलाना भी सही विकल्प नहीं है, इससे जान-माल का खतरा हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार