मूंगफली बुवाई के दौरान खेत में डालें ये खाद, बढ़ जाएदी पैदावार.. बस करना होगा ये काम

मूंगफली की बेहतर पैदावार के लिए बुवाई के समय संतुलित उर्वरक प्रबंधन जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और खासतौर पर सल्फर की सही मात्रा देने से अंकुरण मजबूत होता है और फलियां अच्छी बनती हैं. थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है.

Kisan India
नोएडा | Published: 3 Jan, 2026 | 10:24 PM

Peanut Farming: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में किसान बड़े स्तर पर मूंगफली की खेती करते हैं. इससे किसानों को अच्छी कमाई होती है. लेकिन कई किसानों को कहना है कि लागत के मुकाबले फायदा और उत्पादन कम हो रहा है. लेकिन ऐसे किसानों को अब चिंता करने की जरूत नहीं है. क्योंकि कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही तकनीक और संतुलित मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करने पर पैदावार पर असर पड़ता है. हालांकि,  बुवाई के समय छोटी-सी लापरवाही भी आगे चलकर बड़े नुकसान का कारण बन जाता है. तो आइए आज जानते हैं मूंगफली की बुवाई के दौरान किन बातों का खयाल रखना चाहिए.

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी के साथ उर्वरक प्रबंधन  बेहद जरूरी है. अगर बुवाई के समय खाद की मात्रा संतुलित नहीं होगी, तो अंकुरण कमजोर रहेगा. कमजोर अंकुरण का असर पौधों की संख्या और फलियों के विकास पर पड़ता है. इसलिए किसान को अनुमान पर नहीं, बल्कि सिफारिश के अनुसार ही उर्वरक डालना चाहिए. जनवरी का महीना मूंगफली की बुवाई के लिए उपयुक्त माना जाता है, बस थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है.

उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल है जरूरी

एक्सपर्ट के मुताबिक, मूंगफली की अच्छी पैदावार के लिए रासायनिक उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल करना जरूरी है. बुवाई के समय प्रति एकड़ 8 किलो नाइट्रोजन, 20 किलो फास्फोरस, 8 किलो पोटाश और 8 किलो सल्फर देना चाहिए. इससे पौधों की शुरुआती बढ़वार अच्छी होती है और आगे चलकर फलियां भरने में मदद मिलती है. मूंगफली की फसल में सल्फर की भूमिका सबसे अहम होती है. कई किसान केवल नाइट्रोजन और फास्फोरस  पर ध्यान देते हैं और सल्फर डालना भूल जाते हैं, जिससे पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधों की बढ़वार रुक जाती है. सल्फर की कमी से ऊपरी पत्तियां हल्की पीली दिखती हैं और फसल कमजोर हो जाती है.

इस मात्रा में खेत में डालें खाद

सल्फर की कमी से बचने के लिए किसानों को बुवाई के समय ही सही मात्रा में सल्फर देना चाहिए. इसके लिए बेंजोनाइट सल्फर का इस्तेमाल सबसे बेहतर है. प्रति एकड़ 10 किलो बेंजोनाइट सल्फर डालने से फसल को पर्याप्त सल्फर मिलता है, पत्तियों का रंग हरा और स्वस्थ रहता है और पौधे मजबूत बनते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित पोषण मिलने से मूंगफली  के पौधे मजबूत होते हैं, ज्यादा फूल लगते हैं और फलियां अच्छी तरह विकसित होती हैं. शुरुआत में पोषक तत्वों की कमी होने पर बाद में भरपाई करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए किसान को चाहिए कि बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करवा लें और उसी के अनुसार उर्वरक डालें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jan, 2026 | 10:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान