ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ सरकार सख्त, 286 विजिलेंस टीमों ने 598 दुकानों पर मारा छापा.. करोड़ों की खाद जब्त

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं. आंध्र सरकार ने 598 दुकानों पर छापेमारी कर 934 मीट्रिक टन अवैध खाद जब्त की. मुख्यमंत्री नायडू ने जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 2 Sep, 2025 | 04:08 PM

आंध्र प्रदेश सहित ओडिशा में खाद की कालाबाजारी हो रही है. इससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है. लेकिन कालाबाजारी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई भी जारी है. आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर गैरकानूनी खाद बिक्री को रोकने के लिए राज्यभर में छापेमारी तेज कर दी गई है. 23 से 31 अगस्त के बीच, 286 विजिलेंस टीमों ने 598 दुकानों की जांच की. इसमें 934 मीट्रिक टन अवैध खाद जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1.83 करोड़ रुपये है और 67 केस दर्ज किए गए. इसके अलावा, 4.30 करोड़ की 1911 मीट्रिक टन जमा की गई खाद को अस्थायी रूप से सीज किया गया और 124 मामले दर्ज हुए हैं. साथ ही 8 दुकानदारों पर आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को उंडावल्ली कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि इससे किसानों को नुकसान होता है. उन्होंने दोहराया कि सरकार का मकसद किसानों को खाद और कीटनाशकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है और कृषि हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

6.57 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

वहीं, कृषि निदेशक एस. दिल्ली राव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों को जरूरी इनपुट, सब्सिडी और खाद दे रही है. उन्होंने कहा कि 6.57 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया था, जिसमें से 5.48 लाख मीट्रिक टन पहले ही किसानों तक पहुंचाया जा चुका है. अभी भी 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक उपलब्ध है और केंद्र सरकार से अतिरिक्त स्टॉक भी मिला है.

कालाबाजारी को लेकर किसानों में काफी गुस्सा

वहीं, ओडिशा में रासायनिक खादों की भारी कमी और कालाबाजारी को लेकर किसानों में काफी गुस्सा है. इसी बीच, विपक्ष के नेता और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से इस संकट को तुरंत सुलझाने की अपील की है. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत में ही यूरिया की भारी कमी और उसकी कालाबाजारी व मिलावट ने किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है. खासकर आदिवासी जिलों में किसान यूरिया की उपलब्धता न होने से परेशान हैं. अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो खेती पर बड़ा असर पड़ेगा और किसानों की आजीविका खतरे में पड़ सकती है.

7.9 लाख टन यूरिया स्टॉक में होने का दावा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भले ही 7.9 लाख टन यूरिया स्टॉक में होने का दावा किया हो, लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है. यूरिया सरकारी रेट से ज्यादा दाम पर बिक रहा है. साथ ही, MARKFED, जो सरकारी वितरण एजेंसी है, वो किसानों की बजाय प्राइवेट व्यापारियों को सब्सिडी वाला खाद दे रही है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Sep, 2025 | 04:05 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये