किचन गार्डन में लगाएं ब्रोकली की ये बेहतरीन किस्म, एक क्लिक पर घर बैठे मंगवाएं बीज

ब्रोकली- पीपीबी-1 के 10 ग्राम बीज का पैकेट बाजार में 263 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बीज निगम यही पैकेट मात्र 200 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. किसान चाहें तो घर बैठे एक क्लिक पर इसके बीज मंगवा सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 5 Jun, 2025 | 05:24 PM

आज के समय में किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर व्यावसायिक फसलों की खेती करने लगे हैं. बाजार में इनकी मांग ज्यादा होने के कारण किसानों को अपने उत्पादन का अच्छा दाम भी मिलता है. ऐसी ही एक व्यावसायिक फसल है ब्रोकली. जिसकी खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है. ब्रोकली का संबंध फूल गोभी के परिवार से होता है. अगर किसान सही किस्म का चुनाव करें तो इसकी खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं. ब्रोकली की ऐसी ही एक किस्म है पूसा पर्पल ब्रोकली (Broccoli- PPB-1).

यहां से सस्ते में खरीदें बीज

व्यावसायिक फसलों की खेती करने में किसानों को सहूलियत देने के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) किसानों को सस्ते में बीज उपलब्ध कराता है. ब्रोकली- पीपीबी-1 के 10 ग्राम बीज का पैकेट बाजार में 263 रुपये में उपलब्ध है जबकि बीज निगम यही पैकेट मात्र 200 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. किसान चाहें तो घर बैठे एक क्लिक पर इसके बीज मंगवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें https://www.mystore.in/ पर जाना होगा. ब्रोकली एक ऐसा पौधा है जो आपके किचन गार्डन की शोभा बढ़ाता है.

National Seed Corporation

Broccoli -PPB-1 Variety

क्या है इस किस्म की खासियत

ब्रोकली- पीपीबी-1 किस्म की खासियत है कि यह एक जल्दी पकने वाली किस्म है. बुवाई के बाद करीब 60 से 70 दिनों में ये किस्म पककर तैयार हो जाती है. जल्दी तैयार होने के कारण ये बाजार में जल्दी पहुंच जाती है जिसके कारण किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिलती है. ब्रोकली की इस किस्म में विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषण तत्व मौजूद होते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं.  ब्रोकली का सेवन लोग एक हेल्थी डायट के रूप में करते हैं.

100 क्विंटल तक होता है उत्पादन

बात करें ब्रोकली की इस किस्म से होने वाली पैदावार की तो इसकी प्रति एकड़ फसल से किसान औसतन 80 से 100 क्विंटल पैदावार कर सकते हैं. ये कई रोगों की प्रतिरोधी भी होती है. ब्रोकली- पीपीबी-1 की खेती में किसान को 18 से 25 हजार रुपये की लागत आती है. अगर बाजार में इसकी कीमत औसतन 15 रुपये प्रति किलो है तो औसतन 90 क्विंटल के हिसाब से किसान को इसकी कुल कीमत 1.35 लाख मिलेगी. अगर कुल कमाई से लागत को घटा दिया जाए तो इस किस्म की खेती से किसान 1.10 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jun, 2025 | 05:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर

Wheat Procurement Bumper Arrival Wheat In 3 Markets Haryana

हरियाणा की इन तीन मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, 7 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा.. पर उठान में हो रही देरी