धरती को हराभरा बनाने के लिए 11 लाख पौधे लगा रहे अमर, इंग्लैंड से पढ़कर लौटे और नाम पड़ा ट्रीमैन

फुलेरा गांव के अमर भहडा पर्यावरण प्रेमी हैं. पेड़ों की कटाई रोकने से लेकर पर्यावरण को संतुलित करने तक का संकल्प करने वाले अमर अबतक 2 लाख से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 5 Jun, 2025 | 10:51 AM

कहते हैं इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए , उसके देश की मिट्टी की खुशबू उसे वापस घर ले ही आती है. ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान की राजधानी जयपुर के फुलेरा गांव में, जहां अमर भहडा नाम के युवा ने देश के पर्यावरण को हर-भरा बनाने के लिए अपनी जी जान लगा दी. खास बात ये है कि आज अमर को लोग ट्री मैन के नाम से जानते  हैं.

बता दें कि अमर ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है. अपने राज्य को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेकर अमर वापस भारत आए और आज पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम भी कर रहे हैं.

11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

बता दें कि आज के समय में शहरीकरण के लिए लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है. जिसके कारण पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है. फुलेरा गांव के अमर भहडा पर्यावरण प्रेमी हैं. पेड़ों की कटाई रोकने से लेकर पर्यावरण को संतुलित करने तक का संकल्प करने वाले अमर अबतक 2 लाख से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं. जबकि उन्होंने 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है. अमर की ये पहल पर्यावरण संरक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है.

पर्यावरण संरक्षण ने बनाया ट्रीमैन

समाचार एजेंसी प्रसार भारती के अनुसार फुलेरा के युवा पर्यावरण संरक्षक अमर भहडा को आस-पास के इलाकों में लोग ट्रीमैन के नाम से जानते हैं. अमर पर्यावरण को बचाने और पेड़- पौधों की लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों के घरों तक मुफ्त पौधे पहुंचा रहे हैं. साथ ही अपनी टीम के साथ सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी करते हैं.

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण संरक्षण रैली निकाल कर अमर लोगों को पर्यावरण को बचाने को लेकर जागरुक करते हैं. पर्यावरण बचाने की अमर की इस पहल और कोशिश की लोग सराहना करते हैं और आसपास के लोग उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित भी करते हैं.

Phulera, Rajasthan

Amar distributing plants

 

पेड़-पौधों की होती है पूजा-आरती

ट्रीमैन अमर जब भी पौधारोपण के किसी कार्यक्रम को आयोजन करते हैं तो उस दौरान पेड़ों की पूजा और आरती की जाती है. इसेक साथ ही वे लोगों को पेड़ों के बचाव की शपथ भी दिलाते हैं. अमर बताते हैं कि इंसान और पर्यावरण में गहरा रिश्ता है. उन्होंने बताया कि बदलते पर्यावरण और जनजीवन के चलते एक असंतुलन की स्थित हो गई है. जिसके कारण जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप भी बढ़ रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jun, 2025 | 10:04 AM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद