महाराष्ट्र के आम और काजू किसानों को केंद्र जारी करेगा मुआवजा, बारिश से 45 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

Maharashtra Mango and Cashew Farmers: महाराष्ट्र में जनवरी-फरवरी और फिर मार्च 2026 के बीच कई बार बारिश और आंधी के चलते आम और काजू किसानों को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि यह वक्त आम और काजू के बौर-फूल से फल बनने का होता है. लेकिन, बेमौसम बारिश ने 45 हजार हेक्टेयर में खड़ी इन फसलों को नुकसान पहुंचाया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 27 Mar, 2026 | 08:01 PM

महाराष्ट्र के काजू और आम किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार करेगी. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे से मुलाकात के बाद भरोसा दिया. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के आम किसानों और काजू उत्पादकों को बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि अल्फांसो आम का मंजर अच्छा आया था, लेकिन कई इलाकों में इसे नुकसान पहुंचा है. ऐसे में उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही किसानों को आर्थिक चोट पहुंची है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री श्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में आम एवं काजू की फसलों को असमय वर्षा से हुए नुकसान के बारे में भी केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया. इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीम पहले ही राज्य का दौरा कर चुकी है.

पीएम फसल बीमा योजना की राशि जारी करने का निर्देश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम लाभ राज्य के किसानों के लिए सुनिश्चित किया जाए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई पीएम फसल बीमा योजना के तहत की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया की जल्द ही किसानों के खाते में नुकसान भरपाई की राशि जारी कर दी जाएगी.

अल्फांसो आम को भारी नुकसान, 45 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित

महाराष्ट्र में जनवरी-फरवरी और फिर मार्च 2026 के बीच कई बार बारिश और आंधी के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. खासकर आम और काजू किसानों को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि यह वक्त आम और काजू के बौर-फूल से फल बनने का होता है. लेकिन, बेमौसम बारिश ने 45 हजार हेक्टेयर में खड़ी इन फसलों को नुकसान पहुंचाया है. कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाके हैं और यहां पर अल्फांसो आम की खेती भी प्रभावित हुई है. कुछ हिस्सों में 45 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में इस बार अल्फांसो के कम उत्पादन की आशंका भी जताई जा रही है.

कृषि यंत्रीकरण एवं ड्रिप सिंचाई योजना के लिए फंड देगा केंद्र

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 52 टीमों का गठन किया गया है और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है. साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की का अधिकतम लाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र को सक्रिय कदम उठाने का भी आग्रह किया. वहीं, महाराष्ट्र को कृषि यंत्रीकरण एवं ड्रिप सिंचाई के लिए अतिरिक्त निधि भी उपलब्ध कराई जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Mar, 2026 | 07:57 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़