साल 2021 में बाढ़ राहत पैकेज में 2.5 करोड़ का घोटाला करने के मामले में पुलिस ने महिला तहसीलदार अमिता तोमर को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया है. महिला तहसीलदार ने अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लेकर 50 लाख रुपये जीतने के बाद सुर्खियों में छा गई थीं. बता दें कि मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत पैकेज घोटाले में अब तक 22 पटवारी यानी राजस्व अधिकारियों को भी पकड़ा जा चुका है. जबकि, एफआईआर में 110 लोगों के नाम दर्ज हैं. बाकी आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है. आरोपियों ने फर्जी बैंक खाते दिखाकर बाढ़ राहत का पैसा ट्रांसफर किया था.
2.5 करोड़ के घोटाले में महिला तहसीलदार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाला में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि अमिता सिंह तोमर को गुरुवार को 2021 में यहां बड़ौदा तहसील में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने आगे बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें पड़ोसी जिले शिवपुरी की जेल में भेज दिया गया है.
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी थी राहत
अधिकारी ने कहा कि बड़ौदा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) अवनीत शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने तोमर को ग्वालियर के चांदवदनी नाका स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया. तोमर विजयपुर की तहसीलदार थीं, लेकिन बुधवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें इस पद से हटा दिया था. अधिकारी ने कहा कि तोमर ने इससे पहले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन उनकी अपीलें खारिज कर दी गई थीं.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
घोटाला मामले में 22 पटवारी भी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि साल 2021 के बाढ़ राहत घोटाले में अब तक 22 पटवारियों (राजस्व अधिकारियों) और एक तहसीलदार को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में कथित तौर पर 2.5 करोड़ रुपये गबन के इरादे से फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज FIR में करीब 110 लोगों के नाम शामिल हैं. पुलिस अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई कर रही है.
STORY | MP woman tehsildar who won Rs 50 lakh on ‘KBC’ held over flood relief ‘scam’
A woman tehsildar who gained national fame after winning Rs 50 lakh on the television show ‘Kaun Banega Crorepati’ was arrested from Madhya Pradesh’s Gwalior for her alleged involvement in a Rs… pic.twitter.com/bqZ5PUcywH
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
लंबे समय से गैरहाजिर चल रही थीं अमिता तोमर
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जांच श्योपुर जिले की एक तहसील बड़ौदा के SDOP कर रहे हैं. SP ने कहा कि तहसीलदार अमिता सिंह तोमर अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रही थीं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने उनका पता लगाया और उन्हें ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
बाढ़ राहत पैकेज घोटाले की आरोपी अमिता सिंह तोमर ने अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में एक प्रतियोगी के तौर पर 50 लाख रुपये जीते थे. इसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहीं थीं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी,