ट्रेड डील पर राहुल गांधी की खरी-खरी, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे किसान अमेरिकी मैकेनाइज्ड खेती के सामने तूफान का सामना करने जा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वह किसानों के लिए केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ेंगे.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 12 Feb, 2026 | 09:01 PM

Rahul Gandhi Criticize Central Govt For India US Trade Deal:अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए घरेलू बाजार खोले जाने के विरोध में राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने सरकार को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि चाहे मेरे ऊपर FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा. राहुल गांधी ने कहा कि वह किसानों के हक के लिए खड़े होंगे और सरकार को मनमाने तरीके से कृषि बाजार बर्बाद नहीं करने देंगे.

मैं किसानों के लिए लड़ूंगा – राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका के साथ की गई डील में अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोले गए घरेलू बाजार पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुझ पर चाहे  FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा. जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है. अन्नदाताओं के हितों से किसान विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे.

ट्रेड डील से सोयाबीन, कपास और सेब किसानों को तोड़ दिया

राहुल गांधी ने कहा कि किसान हिंदुस्तान की नींव हैं, फाउंडेशन हैं. नरेंद्र मोदी जी ने हमारी फूड सिक्योरिटी और हमारे किसानों को धोखा दिया है. यूएस के साथ डील करके उन्होंने कपास के किसानों को, सोया के किसानों को, सेब के किसानों को और फल के किसानों को बेच दिया है. हिंदुस्तान की कृषि मार्केट पर सालों से विदेश के लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए दरवाजा खोला है. ये सच्चाई है, वो भी जानते हैं, मैं भी जानता हूं. क्यों खोला है? क्योंकि उनके गले पर चोक लगा रखा है. डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी जी की लगाम पकड़ी है.

पहले वो काले कानून लाए थे अब विदेशी ताकतों के लिए दरवाजा खोल दिया

राहुल गांधी ने कहा कि मक्का, कपास, सोयाबीन और फल के लिए घरेलू बाजार अमेरिका के लिए खोला गया है. ये शुरुआत है. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी कृषि मार्केट के दरवाजे खोलेंगे, अपने मित्रों के लिए, अडानी-अंबानी जैसे लोगों के लिए और विदेशी ताकतों के लिए. भारत के किसान और पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं. वो अपने मित्रों की मदद करते हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी वो काले कानून लाए थे. अब उन्होंने विदेशी ताकतों के लिए दरवाजा खोल दिया है.

देश को बेचने और किसानों को बेचने का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने तीखे अंदाज में कहा कि अमेरिका के जो किसान हैं, उनके बड़े-बड़े खेत होते हैं, हज़ारों एकड़ के खेत होते हैं. पूरा मैकेनाइज्ड है, और उनको सरकार सब्सिडी देती है. हम जानते हैं कि हमारे किसानों के खेत छोटे होते हैं, सही एमएसपी नहीं मिलती है, और मैकेनाइजेशन का तो नाम ही नहीं है. विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने देश को बेच दिया है, किसानों को बेच दिया है.

चाहे केस लगाओ, गाली दो हम अन्याय नहीं होने देंगे

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि चाहें मेरे ऊपर केस डालो, गाली दो, जो भी आपको करना है, करो. प्रिविलेज मोशन डालना है, वो डाल दो, कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने पार्लियामेंट हाउस में सच्चाई बोली है. आपको सच्चाई अच्छी नहीं लगती है, वो दूसरी बात है. देश सच्चाई को समझता है. अब कुछ भी करना है, कर लो. मैं किसानों के साथ खड़ा हूं. एक इंच पीछे नहीं आ रहा. पूरी कांग्रेस और हमारे कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं. ये अन्याय हम नहीं होने देंगे.

अमेरिकी ट्रेड डील पर क्यों मचा है बवाल

भारत अमेरिका ट्रेड डील किए जाने की जानकारी बीते 6 फरवरी को जारी की गई थी, जिसमें सेब, लाल ज्वार, सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDGs), ड्राई फ्रूट, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स के लिए भारतीय बाजार खोले जाने का दावा किया गया था. जिसके बाद से भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आंशका जताई जा रही है और विपक्ष ने विरोध किया है. जबकि, किसान संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि, सरकार की ओर से केंद्रीय वाणिज्य और केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि अमेरिका के साथ समझौते से भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र को नुकसान नहीं होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Feb, 2026 | 08:12 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी